Turmeric Masala Milk Recipe: सर्दियों में खांसी-जुकाम होना कोई बड़ी बात नहीं है। इससे बचे रहने या छुटकारा पाने के लिए ज्यादा दवाईयों का सेवन करना भी सही नहीं होता है। हमारी दादी और नानी तो सर्दियों में तरह-तरह की रेसिपी (Recipe) बनाकर ही सर्दियों (Winters Recipe) में सेहत का ख्याल रखती थीं। यहां तक अभी भी कई लोग पुराने समय से चले आ रहे नुस्खों को अपनाते हैं।
आज हम दादी-नानी के नुस्खों की लिस्ट से हल्दी मसाला दूध रेसिपी लेकर आए हैं। हल्दी वाला दूध (Turmeric Masala Milk Recipe) सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में कई तरह की बीमारियों से दूर रखने के काम आता है।
तासिर गर्म होने के कारण हल्दी मसाला दूध को सर्दियों में ही पीना चाहिए। शरीर के दर्द, सर्दी जुकाम, कमजोर इम्यूनिटी इन सब तरह की समस्या में फायदेमंद माना जाता है। आइए आपको हल्दी मसाला दूध की रेसिपी बताते हैं।
और पढ़िए –Winter Food: सर्दियों में जरूर खाना चाहिए ये चार चीजें, शरीर रहेगा गर्म, नहीं लगेगी ठंड
Turmeric Masala Milk Ingredients in Hindi
- दूध
- हल्दी की गांठ
- ड्रायफ्रूट्स
- दालचीनी पाउडर
- काली मिर्च
- जीरा
- देसी घी
- अदरक
Turmeric Masala Milk Recipe in Hindi
अगर आप हल्दी मसाला दूध को स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक पतली में कच्चा दूध उबाल लें। इसके बाद दूध को गैस से उतारकर एक तरफ रख दें। हल्दी का दूध बनाने के लिए पहले तड़का तैयार करना होगा। इसके लिए गैस पर एक कढ़ाई रखें।
इस कढ़ाई में एक से दो चम्मच देसी घी डालें। इसके बाद जीरा, काली मिर्च और दालचीनी पाउडर डाल दें। इसमें अब थोड़ी सी हल्दी की गांठ को घीसकर डाल दें। आप चाहें तो छोटा-छोटा काट भी डाल सकते हैं। इसमें अब अदरक को भी घीसकर डालें।
एक गिलास दूध का बनाने के लिए आपको दो या डेढ़ गिलास के करीब दूध डाल देना है। इसमें अब ड्रायफ्रूट्स जैसे- बदाम और छुआरे को कट करके डाल दें। इसके भी छोटे-छोटे टुकड़े करके डालें। साथ ही अब दूध को जब तक उबालें तब तक ये दो गिलास से एक गिलास ना हो जाए। इस तरह से हल्दी मसाला दूध तैयार हो जाएगा। इसका सेवन करना सर्दियों में सेहत के लिए काफी अच्छा रहेगा।.
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
4 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
14 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines