Turmeric Coffee: कॉफी एक ऐसा ड्रिंक है जो लगभग सभी को पीना पसंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी हल्दी वाली कॉफी का सेवन किया है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जब कॉफी के साथ इसे मिलाते हैं, तो कॉफी और भी हेल्दी हो जाती है। हल्दी को सुपरफूड, जिसे लोग कई अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आप इसे चाहें तो कॉफी में भी मिलाकर पी सकते हैं। ये आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं हल्दी वाली कॉफी आप को किन-किन समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकता है?
शरीर की चर्बी करता है कम
हल्दी वाली कॉफी शरीर की चर्बी कम करने में मदद कर सकती है। फ्रंटियर्स इन फार्माकोलॉजी में प्रकाशित शोध के अनुसार, करक्यूमिन का सेवन शरीर के वजन को काफी हद तक कम कर सकता है। इसी तरह, क्रिटिकल रिव्यूज इन फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित के एक शोध के अनुसार, कॉफी में मौजूद कैफीन वजन और शरीर की चर्बी घटाने में मदद कर सकता है। जिससे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
स्किन होती है हेल्दी
हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट मुंहासों को कम कर सकते हैं और त्वचा की रंगत को भी निखार में मदद करते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि कॉफी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। जिससे त्वचा की कोशिकाओं में पोषक तत्वों को पहुंचाने में मदद मिलती है।जिसके आपकी त्वचा में ग्लो आता है।
डाइजेशन सिस्टम रहता है हेल्दी
हल्दी किसी भी तरह के खाने को पचाने में मदद करती है और साथ ही चर्बी को पिघलाने में मदद करती है। एक्सपर्ट कहते हैं कि जब इसे कॉफी के साथ मिलाया जाता है, तो यह पेट की समस्याओं जैसे पेट फूलना और अपच से जैसी समस्या को दूर रखने में मदद करती है। इसके अलावा आतों को भी हेल्दी रखने में मदद करती है।
कैसे बनाएं हल्दी वाली कॉफी
सामग्री
1 कप ताजा बनी कॉफी
हल्दी पाउडर- ½ चम्मच
काली मिर्च- एक चुटकी
दालचीनी पाउडर- ½ चम्मच
नारियल तेल 1 चम्मच
दूध- ½ कप
विधि
1. अपनी पसंदीदा तरीके से जैसे एस्प्रेसो, फ्रेंच प्रेस, या ड्रिप कॉफी बना लें
2. इसके बाद एक छोटे कटोरे में हल्दी पाउडर, काली मिर्च और दालचीनी मिलाएं।
3. इस मिश्रण को गर्म कॉफी में डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
4. मलाईदार बनाने के लिए, नारियल का तेल मिलाएं और झागदार फिनिश के लिए फेंटें या ब्लेंड कर सकते हैं।
5. आप चाहें तो लै इसमें गर्म दूध भी मिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 hr agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
14 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
18 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
21 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines