हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Turmeric Benefits: मांसपेशियों की रिकवरी के लिए एक्सरसाइज के कितनी देर बाद खाएं हल्दी? रिसर्च में हुआ खुलासा

Turmeric Benefits: अगर आप सर्दियों में हर रोज एक्सरसाइज से पहले या एक्सरसाइज के बाद हल्दी का सेवन करते हैं, तो ये आपको शरीर के सूजन और दर्द से बचाने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कि रिसर्च क्या कहती है?

विज्ञापन
Turmeric Benefits

Turmeric Benefits: सर्दियों में हल्दी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। ये खास करके मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करते हैं। यूनिवर्सिटी ओबेरटा डी कैटालुन्या (UOC) के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन के जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन से पता चलता है कि एक्सरसाइज के बाद करक्यूमिन की सीमित मात्रा में सेवन करने से मांसपेशियों को हेल्दी रखने, सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

कितनी देर पहले लेना सही?

रिसर्च के अनुसार, एक्सरसाइज करने से आधे घंटे  पहले या बाद में हल्दी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद करक्यूमिन तेजी से मांसपेशियों की रिकवरी करता है और साथ ही एंटीऑक्सीडेंट शरीर को एक्टिव रखता है और दर्द को काम करता है। व्यायाम से पहले और बाद में करक्यूमिन का सेवन मांसपेशियों की रिकवरी, कम दर्द और शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के लेवल को बेहतर करता है। यह खास करके उन लोगों के लिए ज्यादा जरूरी होता है जो शारीरिक एक्टिविटी में शामिल होते हैं। ये चोट और दर्द के लिए काफी फायदेमंद होता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- विटामिन के कैप्सूल से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, डाइट में करें शामिल

विज्ञापन

करक्यूमिन के फायदे

रिसर्चर ने करक्यूमिन के संभावित फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि ये सिस्टमैटिक सूजन और मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही एक्सरसाइज के दौरान होने वाले दर्द और मांसपेशियों में दर्द से बचाता है। इसके अलावा ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचने में मदद करता है।

रिसर्चर ने बताया कि एक्सरसाइज के बाद या एक्सरसाइज से पहले सीमित मात्रा में हल्दी का सेवन करना चाहिए। खास करके उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो हर रोज फिजिकल एक्टिविटी करते हैं। फिजिकल एक्टिविटी के दौरान कई बार मांसपेशियों में खिंचाव आना आम बात है, लेकिन इसके कारण होने वाला दर्द आपको परेशान कर सकता है इसलिए इस दर्द से बचने के लिए आप अपनी डाइट में हल्दी को शामिल कर सकते हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में करक्यूमिन मौजूद होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सर्दियों में हरी प्याज खाने के होते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola