Plants Not To Grow With Basil: आजकल लोग अपने घर की बालकनी, छत या आंगन में छोटा सा किचन गार्डन बनाना पसंद करते हैं. इनमें तुलसी का पौधा लगभग हर घर में जरूर होता है. कई लोग जगह बचाने के लिए तुलसी के पास दूसरे पौधे भी लगा देते हैं, लेकिन बिना जानकारी के ऐसा करना तुलसी के पौधे के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि हर पौधे की मिट्टी, पानी और धूप की जरूरत अलग होती है. अगर गलत पौधे साथ लगा दिए जाएं तो तुलसी की ग्रोथ रुक सकती है या दूसरा पौधा भी ठीक से नहीं बढ़ पाता. इसलिए गार्डनिंग करते समय यह जानना जरूरी है कि कौन से पौधे तुलसी के पास लगाने चाहिए और किनसे दूरी रखनी चाहिए, ताकि सभी पौधे स्वस्थ रह सकें.
यह भी पढ़ें: रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट है भारत की ये 5 जगहें, रोमांच ऐसा कि दिल की धड़कन हो जाएगी तेज
धार्मिक आस्था के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है तुलसी
तुलसी को भारत में सिर्फ एक पौधा नहीं बल्कि पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. कई घरों में रोज सुबह-शाम तुलसी की पूजा की जाती है, धार्मिक मान्यताओं के अलावा तुलसी के कई औषधीय फायदे भी हैं. आयुर्वेद में तुलसी को हजारों सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है, बता दें कि यह पौधा इम्युनिटी बढ़ाने वाला माना गया है. इसके पत्तों का सेवन सर्दी, खांसी और गले की परेशानी में लाभ देता है और साथ ही तुलसी हवा को शुद्ध करने में भी मदद करती है. यही कारण है कि लोग इसे अपने घर के आसपास जरूर लगाते हैं. लेकिन अगर इसके पास ऐसे पौधे लगा दिए जाएं जो इसकी ग्रोथ को प्रभावित करते हों, तो तुलसी कमजोर भी हो सकती है, इस स्टोरी में हम इन्हीं पौधों के बारे में जानेंगे.
इन पौधों को तुलसी से दूर रखें और किन्हें साथ लगा सकते हैं Tulsi Ke Paas Kaun Sa Paudha Na Lagaye
सेज (Sage):
सेज और तुलसी की देखभाल का तरीका अलग होता है. सेज को कम पानी और सूखी मिट्टी चाहिए होती है, जबकि तुलसी को हल्की गीली और उपजाऊ मिट्टी चाहिए. साथ लगाने पर दोनों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है.
सौंफ (Fennel):
सौंफ को गार्डन में थोड़ा अलग लगाना चाहिए, क्योंकि यह मिट्टी में ऐसे तत्व छोड़ती है जो आसपास के पौधों की बढ़त को धीमा कर सकते हैं. तुलसी के पास लगाने से उसका विकास कमजोर पड़ सकता है और पौधा सूख भी सकता है.
खीरा (Cucumber):
खीरे का पौधा ज्यादा पानी और पोषक तत्व लेता है, वहीं, तुलसी के साथ लगाने पर दोनों के बीच पोषण की प्रतिस्पर्धा हो सकती है, जिससे दोनों की ग्रोथ में रुकावट आ सकता है.
पत्तागोभी (Cabbage):
पत्तागोभी ठंडे मौसम में अच्छी बढ़ती है, जबकि तुलसी को गर्म मौसम बढ़ता है. अलग-अलग मौसम की जरूरत होने की वजह से दोनों को साथ लगाना सही नहीं माना जाता.
तुलसी के साथ ये पौधे लगा सकते हैं:
टमाटर (Tomato):
टमाटर और तुलसी साथ लगाने से दोनों को फायदा मिल सकता है, माना जाता है कि इससे टमाटर का स्वाद बेहतर होता है और कीड़े भी कम लगते हैं.
गेंदा (Marigold):
गेंदे का फूल कीड़ों को दूर रखने में मदद करता है, ऐसे में तुलसी के साथ इसे लगाने से आपका गार्डन ज्यादा सुरक्षित और खूबसूरत दिखेगा.
जीनिया और कैमोमाइल:
ये फूल तुलसी के साथ अच्छी तरह बढ़ते हैं और गार्डन की सुंदरता भी बढ़ाते हैं, इससे आपके तुसली के पौधे को कोई खतरा नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: बैंगन कच्चा है या बीजों से भरा? इन आसान ट्रिक्स से करें बिना काटे चेक, दुकानदार भी पूछेगा सीक्रेट
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
4 mins agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
2 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
9 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
23 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines