बैंगन कच्चा है या बीजों से भरा? इन आसान ट्रिक्स से करें बिना काटे चेक, दुकानदार भी पूछेगा सीक्रेट

सब्जी खरीदते समय अगर थोड़ी भी जल्दबाजी की जाए तो खराब या ज्यादा पका बैंगन घर आ सकता है. बाहर से अच्छा दिखने वाला बैंगन अंदर से बीजों से भरा या बेस्वाद भी निकल सकता है, इसलिए सही पहचान जरूरी है. हम आपको इस स्टोरी में ऐसे ट्रिक्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप सही पहचान कर सकेंगे.

Baingan Buying Tips
1 / 7

विज्ञापन

अच्छे स्वाद के लिए सही बैंगन चुनना जरूरी

अच्छे स्वाद के लिए सही बैंगन चुनना जरूरी2 / 7

बैंगन का भरता, भुजिया या करी तभी स्वादिष्ट बनती है जब बैंगन ताजा और कम बीज वाला हो. ज्यादा बीज वाला बैंगन अक्सर कड़वा या ढीला स्वाद देता है, जिससे पूरी डिश का मजा खराब हो सकता है.

विज्ञापन

वजन देखकर करें सही चुनाव

वजन देखकर करें सही चुनाव3 / 7

सही बैंगन खरीदने के लिए सबसे पहले उसे हाथ में उठाकर जरूर देखें. अगर बैंगन अपने साइज के मुकाबले भारी लगता है तो वह ताजा हो सकता है. वहीं, हल्का बैंगन अक्सर अंदर से सूखा या ज्यादा बीज वाला निकल सकता है, इसलिए इसका ध्यान रखें.

छिलके की चमक से मिलती है पहचान

छिलके की चमक से मिलती है पहचान4 / 7

ताजा बैंगन का छिलका हमेशा चमकदार, साफ और मुलायम दिखता है. अगर छिलका फीका, झुर्रियों वाला या दागदार हो तो समझ लें बैंगन पुराना हो सकता है और उसमें बीज भरे हो सकते हैं. इसलिए हमेशा स्मूद और चमकीली स्किन वाला बैंगन ही चुनें.

विज्ञापन

डंठल बताता है बैंगन की ताजगी

डंठल बताता है बैंगन की ताजगी5 / 7

बैंगन का ऊपरी हरा डंठल उसकी ताजगी का संकेत देता है. अगर डंठल हरा और सख्त है तो बैंगन ताजा है. वहीं, सूखा, भूरा या ढीला डंठल पुराने बैंगन की निशानी हो सकता है, इसलिए इसका भी ध्यान रखें.

हल्के दबाव से करें क्वालिटी टेस्ट

हल्के दबाव से करें क्वालिटी टेस्ट6 / 7

बैंगन को अंगुली से हल्का दबाकर भी उसकी क्वालिटी पता की जा सकती है. अगर बैंगन सख्त और टाइट महसूस हो तो वह अच्छा है, लेकिन ज्यादा नरम या दबने वाला बैंगन अंदर से खराब हो सकता है.

विज्ञापन

स्मार्ट खरीदारी से मिलेगा बेहतर स्वाद

स्मार्ट खरीदारी से मिलेगा बेहतर स्वाद7 / 7

अगर आप इन आसान बातों का ध्यान रखेंगे तो हमेशा ताजा और स्वादिष्ट बैंगन ही खरीद पाएंगे. यह ट्रिक्स अकसर लोगों को मालूम नहीं होती, लेकिन इन्हें अपनाने के बाद खुद दुकानदार भी आपसे ये ट्रिक्स पूछने लगेगा. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन