हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Omelet Without Egg Recipe: क्या आपने खाया है बिना अंडे का आमलेट? शाम के नाश्ते में बनाएं ये आसान डिश; जानें रेसिपी

शाम के नाश्ते में ऐसा कुछ खाने का मन होता है, जिसे खाने के बाद पेट भी भरा जाए और उसका स्वाद भी शानदार हो. ऐसे में हम आपको बिना अंडे का आमलेट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जो पूरी तरह से वेज होगी.

विज्ञापन
बिना अंडे का कैसे बनाएं आमलेट? (Image: Pexels)

क्या आपने कभी बिना अंडे का आमलेट खाया है, ये सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन हम आपको इस स्टोरी में इसी अनोखी डिश के बारे में बताएंगे. अगर आप शाम के समय वेज में कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो ये बिना अंडे का आमलेट अच्छा विकल्प हो सकता है. अगर आपको अंडा खाने की आदत है, लेकिन आप सावन के कारण नॉनवेज नहीं खाते हैं, तो ये वेज एगलेस डिश आप ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना आसान है और इसमें ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ती है, आप घर किचन में रखी कुछ मामूली चीजों से इसे तैयार कर सकते हैं. अगर आपको खाना बनाना नहीं आता, तो भी कोई बात नहीं है, इस स्टोरी में हम आपको इसकी आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी बताएं.

यह भी पढ़ें: Monsoon Hairfall Problem: अब बरसात में नहीं टूटेंगे बाल, हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब नें बताया आसान उपाय; बस शैंपू में मिलानी होगी 1 चम्मच ये चीज

इन चीजों से तैयार होगा एगलेस आमलेट

  • एक कप बेसन
  • एक टमाटर कटा हुआ
  • एक कटा हुआ प्याज
  • एक हरी मिर्च कटी हुई
  • कटा हुआ हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1/4 छोटी चम्मच तेल
  • 1/4 छोटी चम्मच अजवाइन
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • स्वादानुसार नमक

इस तरह बनाएं स्वादिष्ट एगलेस आमलेट

  • सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सभी कटी सब्जियां और बेसन डालकर मिक्स करें.
  • अब हरा धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अजवाइन और हल्दी डालें.
  • इसके बाद स्वादानुसार नमक और पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें.
  • जब पतला घोल तैयार हो जाए तो गैस पर एक नॉनस्टिक पैन या तवा रख दें.
  • हल्की आंच के साथ पैन गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला लें.
  • अब बेसन का तैयार घोल एक कटोरी या कलछी में डालकर पैन में गोलाकार में फैलाएं.
  • दोनों तरफ से इसे सुनहरा होने सेकें और फिर इस तरह से मिनटों में एगलेस आमलेट तैयार हो जाएगा, जिसे आप मजे से खा सकेंगे.

यह भी पढ़ें:  मक्के से बनने वाला पॉपकॉर्न थिएटर में कैसे बन जाता है ‘लग्जरी स्नैक’? जानिए इसकी पूरी कहानी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola