Diwali Trending Lights: दिवाली पर हर कोई अपने घर को रोशनी से सजाना चाहता है ताकि हर कोना रौशन और त्योहार की चमक से भर जाए. ज्यादातर लोग रंग-बिरंगी झालरों और लाइट्स से अपने घर की सजावट करते हैं, लेकिन समय के साथ लाइट डेकोरेशन के ट्रेंड भी बदलते जा रहे हैं. अगर आप भी इस बार कुछ नया और स्टाइलिश ट्राय करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि इस दिवाली कौन सी लाइट्स ट्रेंड में हैं और किन आइडियाज से आप अपने घर की रौनक और भी बढ़ा सकते हैं.
दिवाली ट्रेंडिंग लाइट्स | Diwali Trending Lights
वॉर्म येलो फेयरी लाइट्स
रंग-बिरंगी झालरों की जगह अब वॉर्म येलो (हल्की पीली) फेयरी लाइट्स (Yellow Fairy Light) का चलन बढ़ रहा है. ये लाइट्स घर को शांत, सॉफ्ट और क्लासी लुक देती हैं. आप इन्हें पर्दों, बालकनी, खिड़कियों या मंदिर के आसपास लगाकर एक सुंदर एयरिया बना सकते हैं.
LED स्ट्रिप लाइट्स से दें मॉडर्न टच
LED स्ट्रिप लाइट्स आजकल काफी पॉपुलर हैं. ये दीवारों, सीढ़ियों, या फर्नीचर के किनारों पर लगाई जाती हैं और पूरे घर को स्मार्ट और मॉडर्न लुक देती हैं. आप इन्हें किसी भी आकार में मोड़ सकते हैं, जिससे क्रिएटिव डेकोरेशन करना आसान हो जाता है. इसके साथ ही आप चाहें तो इसका चुनाव कर सकते हैं.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: दिवाली पूजा के लिए लेना चाहते हैं कुर्ता? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन दिखते ही, लेने का हो जाएगा मन
झूमर और लैंटर्न स्टाइल लाइट्स
अगर आप ट्रेंडिंग और स्टाइलिश का मेल चाहें तो झूमर या कैंडल-शेप लैंटर्न लाइट्स का उपयोग करें. ये लाइट्स आपके लिविंग रूम या मुख्य द्वार पर लगाकर एक शाही और त्योहारों वाला माहौल बना सकती हैं.
सोलर डेकोरेटिव लाइट्स
अगर आप एनवायरनमेंट फ्रेंडली (Solar Decorative Lights) विकल्प ढूंढ रहे हैं तो सोलर लाइट्स एक बेहतरीन चुनाव हैं. ये दिन में चार्ज होकर रात को अपने आप जलती हैं और बिजली की बचत के साथ पर्यावरण की भी रक्षा करती हैं.
थीम-बेस्ड लाइट डेकोरेशन से करें इंप्रेस
अब लोग अपने घर की सजावट के लिए थीम चुनते हैं जैसे गोल्डन, सफेद, या ट्रडिशनल दीयों के साथ लाइट्स. आप भी अपने घर को एक रंग या पैटर्न के हिसाब से सजाकर एक कोऑर्डिनेटेड और एस्थेटिक लुक दे सकते हैं.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: दिवाली पर हैं घर से दूर? इस अंदाज में मनाएं दिवाली का त्योहार, नहीं महसूस होगी परिवार की कमी
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
22 mins agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
51 mins agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
1 hr agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
2 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
3 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
3 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
4 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
7 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
8 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines