Diwali 2025: दिवाली पूजा के लिए लेना चाहते हैं कुर्ता? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन दिखते ही, लेने का हो जाएगा मन

Diwali Outfit For Men: अक्सर पूजा में पुरुषों को यह समझ नहीं आता कि क्या पहनें या त्योहारों पर इस बार क्या लें. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए देखते हैं कुछ ट्रेंडिंग
कुर्ता विकल्प, जिन्हें आप इस दिवाली की पूजा में अपना सकते हैं.

Diwali Kurta for Men

स्टाइलिश दिवाली कुर्ता ऑप्शन पुरुषों के लिए. Image Source Pinterest

विज्ञापन

Diwali Trending Kurta: दिवाली का त्योहार सिर्फ रौशनी और मिठाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने पहनावे और पारंपरिक अंदाज को भी संजोने का समय होता है. खासकर पुरुषों के लिए यह तय करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि पूजा या पारिवारिक समारोहों में क्या पहनें जिससे वे पारंपरिक भी दिखें और स्टाइलिश भी लगें. अगर आप भी इस सोच में डूबे हैं कि इस दिवाली क्या खास पहनें, तो आइए जानते हैं कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडिंग कुर्ता ऑप्शन के बारे में जिन्हें आप दिवाली की पूजा या जश्न में बड़े ही शान से पहन सकते हैं.

दिवाली के लिए ट्रेंडिंग कुर्ता | Diwali Trending Kurta

फुल प्रिंटेड कुर्ता

आप चाहें तो इस तरह के कुर्ते का चुनाव कर सकते हैं जिसमें पूरे कुर्ते पर खूबसूरत प्रिंट्स (Full Printed Kurta) का उपयोग किया गया होता है, जो इसे पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देता है. फूलों, पत्तियों या जियोग्राफिकल प्रिंट्स वाले कुर्ते दीवाली की रात में आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं.

विज्ञापन

बॉर्डर प्रिंटेड कुर्ता

इस प्रकार के कुर्ते में (Border Printed Kurta) कुर्ते के किनारों (आस्तीन, गला, और नीचे की हेमलाइन) पर आकर्षक प्रिंट होते हैं, जो इसे एक शाही लुक देते हैं. आप चाहें तो इसका चुनाव कर सकते हैं जो कि दिवाली के लिए बेस्ट है.

मल्टीकलर कुर्ता

रंगों का त्योहार दीवाली है, तो क्यों न पहनें एक ऐसा कुर्ता जिसमें कई खूबसूरत रंगों का मेल हो? मल्टीकलर (Multicolor Kurta) कुर्ते एक फ्रेस और एनर्जेटिक लुक देती है. आपको इस तरह के मार्केट में कई डिजाइन मिल जाएंगे जिसे आप लेने का सोच सकते हैं.

विज्ञापन

दुपट्टा पैटर्न वाला कुर्ता

अगर आप कुछ अलग सा पहनना चाहते हैं तो इस तरह के कुर्ते में दुपट्टे (Kurta with Dupatta Pattern) लेने का सोच सकते हैं. इन कुर्तों पर विशेष डिजाइन होता है जो पूरे आउटफिट को परंपरागत और ग्रेसफुल बनाता है. कुर्ता और दुपट्टा साथ में कोऑर्डिनेटेड होते हैं.

ग्लिटर शेड कुर्ता

ग्लिटर या शाइनी शेड (Glitter Shade Kurta) वाला कुर्ता दीवाली की रोशनी के साथ एकदम मेल खाता है. इसके साथ ही यह दिवाली के लिए एकदम बेस्ट हैं. यह कुर्ता आपको एक ग्लैमरस और फेस्टिव टच देता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ