Diwali Gifts Ideas: दिवाली खुशियों और रौशनी का त्योहार है. इस दिन सिर्फ घर को सजाने और मिठाइयां खाने का ही नहीं, बल्कि अपनों को खास महसूस कराने का भी मौका होता है. इसीलिए बहुत से लोग दिवाली के मौके पर अपने घर आने वाले मेहमानों को उपहार (गिफ्ट) देते हैं. अगर आप भी इस बार अपने मेहमानों को कोई खास और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे दिवाली गिफ्ट आइडियाज जिनसे आप अपने रिश्तों में और भी मिठास भर सकते हैं.
दिवाली गिफ्ट आइडियाज | Diwali Gift Ideas
ड्राय फ्रूट्स या मिठाई का हैंपर्स
त्योहारों पर मिठास बांटने से बेहतर क्या हो सकता है? आप सुंदर पैकिंग (Dry Fruit Hamper) में ड्राय फ्रूट्स, मिठाइयों या चॉकलेट्स का हैंपर बना सकते हैं. या तो बाहर से ले सकते हैं. ये हर उम्र के लोगों को पसंद आता है.
सुगंधित मोमबत्तियां और अरोमा सेट
सुगंधित मोमबत्तियां (Scented Candles) या अरोमा डिफ्यूजर दिवाली जैसे त्योहार के लिए एक बहुत ही एलिगेंट और सुकूनदायक गिफ्ट हो सकता है. ये घर की खुशबू और वातावरण दोनों को खास बना देते हैं. इसके साथ ही दिखने में भी काफी सुंदर लगती है.
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आइटम्स
आप चाहें तो फोटो फ्रेम, मग, कुशन, या वॉल डेकोर जैसी चीजों को पर्सनलाइज (Personalisied Gift) करके गिफ्ट कर सकते हैं. इन पर नाम, फोटो या कोई खास मैसेज छपवाकर आप इसे एक यादगार उपहार बना सकते हैं. जो कि हर किसी को पसंद आएगा.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: दिवाली पूजा के लिए लेना चाहते हैं कुर्ता? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन दिखते ही, लेने का हो जाएगा मन
गार्डनिंग या होम डेकोर आइटम्स
आजकल बहुत से लोग गार्डनिंग (Home Decor Gifts) पसंद करते हैं. आप छोटे-छोटे प्लांट्स, सुकुलेंट्स या हैंडमेड डेकोर आइटम्स गिफ्ट कर सकते हैं. जो कि आपके घर की शोभा को बढ़ाते हैं.
हैंडमेड या लोकल गिफ्ट्स को दें बढ़ावा
आप चाहें तो दिवाली पर लोकल आर्ट या हैंडमेड गिफ्ट (Handmade Gifts) जैसे मिट्टी के दीये, हैंडक्राफ्टेड पूजा थाली, या कैंडल होल्डर्स का चुनाव कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: दिवाली पर रंग-बिरंगी झालर नहीं, इन ट्रेंडिंग लाइटों से करें घर की सजावट
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
13 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
14 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
18 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
18 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
19 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
20 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
23 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines