Treking Destinations: नेचर लवर्स के लिए जन्नत है उत्तराखंड की ये ट्रैकिंग साइट्स, जरूर करें एक्सप्लोर

ऐसे कई लोग हैं जिनको ट्रैकिंग करने का काफी शौक होता है। लेकिन अक्सर ये समझ नहीं आता कि जाएं कहां। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आइए जानते हैं उत्तराखंड के ट्रैकिंग साइट्स के बारे में जहां आप जाने का सोच सकते हैं।

Treking Destinations: नेचर लवर्स के लिए जन्नत है उत्तराखंड की ये ट्रैकिंग साइट्स, जरूर करें एक्सप्लोर

Treking Destinations: अगर आप प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं और एडवेंचर का भी मजा लेना चाहते हैं, तो उत्तराखंड आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यहां की ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, हरे-भरे जंगल, शांत झीलें और बर्फ से ढकी चोटियां आपका मन मोह सकती हैं इसके साथ ही ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट जगह हैं। उत्तराखंड की वादियों में ट्रेकिंग करना न सिर्फ रोमांचक होता है, बल्कि मन और आत्मा को भी सुकून देता है। यहां कई ऐसे ट्रेकिंग रूट हैं जो नेचर लवर्स के लिए किसी जादुई अनुभव से कम नहीं हैं। तो आइए जानते हैं उत्तराखंड में ट्रैकिंग साइट्स के बारे में।

विज्ञापन

केदारकंठा ट्रेक

Image Source Freepik

विज्ञापन

केदारकंठा ट्रेक बहुत ही फेमस और लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, घने जंगल और शानदार सनराइज सब कुछ आपको एक ही जगह मिल जाता है। यह ट्रेक शुरुआत करने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसकी ऊंचाई लगभग 12,500 फीट है।

रूपकुंड ट्रेक

Image Source Freepik

विज्ञापन

रूपकुंड झील एक रहस्यमयी जगह है जहां मानव कंकाल पानी में दिखाई देते हैं। यह ट्रेक न सिर्फ रोमांचक है, बल्कि ऐतिहासिक और रहस्यमयी भी है। इसके साथ ही इसकी ऊंचाई लगभग 15,750 फीट है।

हर की दून ट्रेक

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह ट्रेक गढ़वाल हिमालय की गोद में बसा है और इसकी खूबसूरती आपको प्राचीन कहानियों की दुनिया में ले जाती है। यहां के गांव, ग्लेशियर और नदियां सब मिलकर इसे एक परफेक्ट नेचर ट्रेल बनाते हैं। इसकी ऊंचाई लगभग 11,500 फीट है।

नाग टिब्बा ट्रेक

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह ट्रेक उन लोगों के लिए है जिनके पास समय कम है लेकिन ट्रेकिंग का फुल मजा लेना चाहते हैं। यह वीकेंड ट्रिप के लिए एकदम सही है और यहां से बंदरपूंछ और गंगोत्री रेंज का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। नाग टिब्बा की ऊंचाई लगभग 9,915 फीट है।

गोमुख-तपोवन ट्रैक

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह ट्रेक गंगोत्री ग्लेशियर के पास स्थित है और धार्मिक और प्राकृतिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। यह ट्रेक थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन रास्ते में मिलने वाले शिवलिंग पीक और भागीरथी रेंज के दर्शन इसे खास बनाते हैं। यह करीब 14,640 फीट ऊंचा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ