घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई बार कुछ छोटी-सी गलती पूरी ट्रिप को थकान भरी बना देती है. ट्रैवल पर लोग कपड़ों, बैग और कैमरे पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन जूतों का चुनाव हल्के में ले लेते हैं. इसका नतीजा यह होता है कि कुछ ही घंटों में पैरों में दर्द, छाले या सूजन होने लगती है. गलत फुटवियर न सिर्फ चलना मुश्किल बना देता है, बल्कि फिसलने या चोट लगने का खतरा भी बढ़ा देता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी ट्रिप आरामदायक और यादगार बने, तो सही जूतों का चुनाव बेहद जरूरी है. इसलिए इस स्टोरी में हम आपको कौन-सी ट्रिप पर कौन-सा शूज पहनना है इसके बारे में बताएंगे.
यह भी पढ़ें: फ्रिज में सब्जियां प्लास्टिक की थैली में रखना पड़ सकता है भारी, जानिए सेहत पर इसके छिपे नुकसान
जगह देखकर चुनें सही फुटवियर
जूते चुनने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आप किस तरह की जगह पर घूमने जा रहे हैं. अगर आप राजस्थान जैसे शहरों में किले, बाजार और ऐतिहासिक स्थल देखने जा रहे हैं, तो वहां काफी पैदल चलना पड़ता है. ऐसे में अच्छे ग्रिप वाले स्नीकर्स या कैनवस शूज सबसे बेहतर रहते हैं. वहीं रेगिस्तान या सैंड ड्यून्स में घूमते समय ऐसे जूते पहनें, जिनमें रेत कम जाए और जिन्हें साफ करना आसान हो. ऐसा ही कुछ पहाड़ों और बर्फ वाली जगहों पर भी लागू होता है. सही फुटवियर आपके पैरों को आराम देता है और चलने की थकान को कम करता है.
बर्फीले और पहाड़ी इलाकों के लिए जूते
अगर आपकी ट्रिप पहाड़ों या बर्फीले इलाकों की है, तो आम शूज आपके काम नहीं आएंगे. कश्मीर, मनाली या किसी हिल स्टेशन पर बर्फ में चलने के लिए वाटरप्रूफ और एंटी-स्किड सोल वाले बूट्स जरूरी होते हैं. ठंड से बचाव के लिए अंदर से ऊनी अस्तर वाले जूते पैरों को गर्म रखते हैं. वहीं ट्रेकिंग या हाइकिंग के दौरान ऐसे जूते पहनें, जिनमें एंकल सपोर्ट अच्छा हो, ताकि ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर पैर मुड़ने का खतरा न रहे.
एक्टिविटी के हिसाब से करें जूतों का चुनाव
जूते खरीदते समय मौसम और आपकी एक्टिविटी दोनों का ध्यान रखना चाहिए. गर्मियों या समुद्र किनारे की ट्रिप के लिए हवादार सैंडल या फ्लिप-फ्लॉप बेहतर रहते हैं, ताकि पैरों में पसीना न जमे. वही, बरसात के मौसम में रबर सोल और वाटरप्रूफ जूते फिसलन से बचाते हैं. अगर आपकी ट्रिप में लंबी वॉक शामिल है, तो कुशन वाली सोल वाले जूते पैरों को झटकों से बचाते हैं और दर्द से राहत देते हैं. इसलिए अगर आप सही से अपनी ट्रिप को इंजोय करना चाहते हैं, तो शूज का चयन सही से करें.
यह भी पढ़ें: सफेद कपड़ों पर लगे चाय-कॉफी और खाने के जिद्दी दाग? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में पाएं नई जैसी चमक
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
10 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
11 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
13 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines