Travel Destination: बारिश हो या गर्मी, हर मौसम में घूमने का अपना अलग मजा होता है। भागदौड़-भरी जिंदगी से दूर हर कोई कुछ पल सुकून से बिताना चाहता है, जिसके लिए लोग घूमने का प्लान करते हैं। कुछ लोग एक ही जगह दो-तीन बार घूम कर आ जाते हैं क्योंकि समझ नहीं आता कि कहां जाएं। क्या आप भी उन्हीं में से हैं? तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आपको शांति का अहसास होगा और घूमने में भी मजा आएगा।
माथेरान
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित माथेरान भारत का एकमात्र नो‑व्हीकल ज़ोन हिल स्टेशन है। अगस्त में यहां का मौसम ठंडा और हरियाली से भरपूर रहता है। मॉनसून के दौरान घाटियों में फैले बादलों का नाजारा मन मोह लेता है। अगर आप शांत जगह की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए बीस्ट साबित हो सकती है। यहां आप टॉय ट्रेन की सवारी और हाइकिंग का अनुभव ले सकते हैं।
महाबलीपुरम
तमिलनाडु में स्थित महाबलीपुरम अपने यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स जैसे शोर मंदिर और पंच रथ के लिए प्रसिद्ध है। अगस्त में हल्की बारिश और समुद्र के तटन की लहरों के बीच यह स्थान आध्यात्मिक शांति और ऐतिहासिक रुचि रखने वालों के लिए आदर्श है।
किन्नौर
किन्नौर हिमाचल प्रदेश का एक शांत और खूबसूरत जिला है, जो सतलुज नदी और ऊंचे पर्वतों के बीच बसा है। अगस्त में यह जगह बादलों से घिरी रहती है और सेब के बागानों की हरियाली में जीवन सुस्त एवं सुकून‑भरा लगता है। हिमाचल की यह छुपी स्वर्ग‐सी घाटी आपका मन मोह लेगी।
ये भी पढ़ें- Travel Destination: सपनों जैसी शादी चाहिए? इन 5 विदेशी लोकेशनों से बेहतर कुछ नहीं
अथिराप्पिल्ली जलप्रपात
केरल का यह विशाल जलप्रपात मानसून के समय अपने पूरे शबाब पर होता है। घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे इस झरने को देखना मानो किसी फिल्मी दृश्य की तरह लगता है बाहुबली जैसी फिल्मों की शूटिंग भी यहीं हुई है। यदि आप इस अगस्त में यात्रा कर रहे हैं, तो यह सबसे अच्छा समय माना जाता है।
नैनीताल
उत्तराखंड का नैनीताल अपनी झीलों, पहाड़ियों और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। अगस्त में हल्की बारिश यहां की हरियाली और शांत झीलों को और भी रोमांटिक बना देती है। बोटिंग, स्नो व्यू पॉइंट और टिफिन टॉप जैसे स्थानों की सैर का आनंद उठाइए।
ये भी पढ़ें- Travel Destination: इन जगहों पर नहीं गए तो क्या किया, अगस्त के वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं ये डेस्टिनेशन
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 hr agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
5 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
19 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
22 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines