हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sri Lanka Tour Plan: कम बजट में 5-6 दिन विदेश घूमने का मौका, इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Sri Lanka Tour Plan: श्रीलंका घूमने के लिए यह समय बेस्ट है। यहां कई पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देखना अपने आप में ही एक अलग अनुभव हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं सस्ते में कैसे कर सकते हैं श्रीलंका टूर।

विज्ञापन
sri lanka trip

Sri Lanka Tour Plan: भारत के समीप बसा एक छोटा सा द्वीप श्रीलंका मानचित्र पर दिखने में भले ही तिनका जैसा हो लेकिन यहां के मशहूर स्थल और पौराणिक कथाएं सबको अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यह खूबसूरत पड़ोसी मुल्क हमसे रामायण काल से जुड़ा हुआ है। इसे रावण की लंका माना जाता है, जहां माता सीता का हरण कर रखा गया था। श्रीलंका अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ट्रैवलर्स के बीच काफी मशहूर है। अगर आप भी यहां घूमने जाना चाहते हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें। हम आपको श्रीलंका घूमने का पूरा प्लान 1 लाख रुपये से कम के अंदर बता रहे हैं, जिसमें आप 1 या 2 नहीं बल्कि 5-6 दिन तक वहां गुजार सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

1 लाख में घूमें श्रीलंका

इस ऐतिहासिक देश में घूमने के लिए वो भी कम बजट में, उसके लिए आपको चेन्नई से उड़ान भरनी होगी। दरअसल, यहां से श्रीलंका जाने की फ्लाइट की टिकटों का दाम कम है। वहीं, अगर आप टूर पैकेज लेते हैं, तो 1,00,000 रुपये से कम में श्रीलंका एक्सप्लोर कर सकते हैं। टूर पैकेज 80,000 रुपये तक पड़ेगा, जिसमें 5 रातें और 6 दिन शामिल हैं।

विज्ञापन

photo credit-freepik

इन 3 शहरों को देखना न भूलें

1. कोलंबो- यहां गाले फेस को जरूर देखने जाएं। यह शहर श्रीलंका की राजधानी है, जो दूसरे-दूसरे शहरों से आए दुकानदारों के लिए मशहूर है। यहां का स्ट्रीट फूड्स जरूर चखें।

विज्ञापन

2. सिगिरिया- इस प्लेस को यूनेस्को द्वारा ऐतिहासिक धरोहर का दर्जा दिया गया है। पहाड़ों से घिरी यह जगह अपनी झील के लिए फेमस है। यहां एक बुद्ध स्थल भी है, जो पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है।

3. एडम्स पीक- श्रीलंका का यह शहर एक पवित्र स्थल माना जाता है। कहते हैं यहां भगवान शिव के पैरों के निशान मौजूद हैं। इसके अलावा, यह एक ट्रैकिंग स्थल भी है, जहां 2,243 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद पहाड़ी से सूर्योदय देखने के लिए सैलानी जाते हैं।

विज्ञापन

मशहूर स्नैक्स

कोट्टू रोटी- यह बचे हुए खाने से बनाई जाने वाली एक रोटी है, जो सब्जियों या मांस के साथ सोया सॉस, मसालों और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर बनाई जाती है।

वम्बातु मोजो- यह बैंगन से बनाई जाने वाली एक डिश है, जो चावल के साथ सर्व की जाती है।

विज्ञापन

साम्बोल- यह एक पैन केक है।

दाल करी- नारियल के दूध में पकाई गई मसूर की दाल।

विज्ञापन

चेन्नई से श्रीलंका के लिए फ्लाइट

  1. इंडिगो की एयरलाइन सर्विस चेन्नई से कोलंबो जाने के लिए आपको मेक माय ट्रिप पर 7,000 से लेकर 17,000 के अंदर टिकट प्रति व्यक्ति मिल जाएगी।
  2. गो आईबीबो से 5,000 से शुरू होकर 20,000 तक चेन्नई से कोलंबो की फ्लाइट टिकट मिल रही है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola