Microsoft Layoffs 2025: माइक्रोसॉफ्ट ने खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने अमेरिका वाले ऑफिस से कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर निकालना शुरू कर दिया है। कंपनी के CEO सत्य नडेला ने कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नौकरी से निकाला जाएगा। तत्काल प्रभाव से पद छोड़ना होगा और कर्मचारियों को कोई सेवानिवृत्ति भत्ता भी नहीं दिया जाएगा। नौकरी से बर्खास्तगी होते ही कर्मचारियों के मेडिकल बेनिफिट भी तत्काल समाप्त हो जाएंगे। कंपनी से मिलने वाली सभी सुविधाएं तत्काल प्रभाव से वापस ले ली जाएंगी। खाली होने वाले पदों पर जो नए कर्मचारी रखे जाएंगे, उन पर भी परफॉर्मेंस का नियम लागू होगा। उन्हें अपनी वर्क परफॉर्मेंस पहले दिन से ही मेंटेन करनी होगी।
बच गए कर्मचारियों को भी कंपनी की सलाह
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, लेटर में लिखा गया है कि नौकरी जाने का एक कारण जहां परफॉर्मेंस है, वहीं परफॉर्मेंस के लिए निर्धारित बेसिक नियमों पर खरा नहीं उतरना भी एक वजह है। इसलिए आपको तुरंत प्रभाव से कंपनी में मिले सभी कार्य कर्तव्यों से मुक्त किया जाता है और Microsoft सिस्टम, बैंक खातों और मेडिकल से जुड़ी सेवाएं निलंबित की जाती है। वहीं जो कर्मचारी बच गए हैं, उनके लिए अपनी नौकरी बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है कि वे सप्ताह में कम से कम कुछ दिन ऑफिस आए। अगर निकाले गए कर्मचारी भविष्य में फिर से नौकरी के लिए आवेदन करते हैं तो उनके पिछले प्रदर्शन और बर्खास्तगी के आधार पर विचार किया जाएगा। कर्मचारी अपना कंपनी कार्ड, कॉर्पोरेट कार्ड, फोन कार्ड और कंपनी से मिली सभी चीजें हैंडओवर कर दें।
यह भी पढ़ें:चीन को सबसे बड़ा झटका! ट्रंप के टैरिफ से युआन रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, 2 और देशों को नुकसान
कंपनी अब तक कर चुकी इतने लोगों की छंटनी
बता दें कि साल 2025 में Microsoft के अलावा Meta और Pocket FM जैसी कंपनियां भी छंटनी कर सकती हैं। कुछ कंपनियां अपने संगठन का पुनर्गठन कर रही हैं। कई कंपनियां आर्थिक अस्थिरता के दौर से गुजर रही हैं। Microsoft सिक्योरिटी, सेल्स और गेमिंग सहित कई डिपार्टमेंट में छंटनी कर चुकी है। Meta भी कम प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को टारगेट कर रही है। साल 2014 कंपनी की जिम्मेदारी संभालते ही नडेला ने 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी। साल 2023 में Xbox और अन्य डिपार्टमेंट्स से 10 हजार लोगों को निकाला गया था। साल 2024 में Activision Blizzard, गेमिंग डिवीजन, Azure क्लाउड सर्विस डिवीजन, Xbox डिवीजन में लोगों को निकाला गया था।
यह भी पढ़ें:एक और देश की युद्ध की धमकी! ईरान का इरादा बेहद खतरनाक, जानें अमेरिका और भारत पर क्या पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
6 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
8 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
11 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
13 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
14 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
22 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
24 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
25 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
25 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines