चीन को सबसे बड़ा झटका! ट्रंप के टैरिफ से युआन रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, 2 और देशों को नुकसान

China Yuan Mexican Peso Canadian Dollar: अमेरिका के टैरिफ लगाने के बाद चीन, मैक्सिको और कनाडा को आज बड़ा झटका लगा। इन तीनों देशों की करंसी की वैल्यू गिर गई है। तीनों देशों की करेंसी अपने अब तक से रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है, वहीं डॉलर में उछाल आया है।

China Yuan

China Yuan

Yuan Hits Record Low in Offshore Trading: दुनिया के सबसे बड़े देश चीन को आज बहुत बड़ा झटका लगा है। आज सोमवार को कई देशों की मुद्रा पिछले कई वर्षों के निचले स्तर पर पहुंच गई है। दरअसल, आज अमेरिकी डॉलर में काफी उछाल आया, वहीं चीन का युआन ऑफशोर ट्रेडिंग में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। मैक्सिको का पेसो और कनाडा का डॉलर भी कई वर्षों के बाद निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था और यह वादा बीते दिन पूरा भी कर दिया, जिसका असर आज इन तीनों देशों की करेंसी पर देखने को मिला। यूरो भी साल 2022 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा और बिटकॉइन 100000 डॉलर से नीचे लुढ़क गया है। इसका असर वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था पर पर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

मार्केट में इस तरह गिरी फॉरेन करेंसिों की वैल्यू

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में आज अमेरिकी डॉलर 0.7% बढ़कर 7.2552 युआन पर पहुंच गया, जबकि पहले यह 7.3765 युआन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। चीन में बाजार चंद्र नववर्ष के लिए बंद रहेंगे और बुधवार को फिर से कारोबार शुरू होगा। वहीं अमेरिकी मुद्रा 2.7% चढ़कर 21.40 मैक्सिकन पेसो पर पहुंच गई, जो मार्च 2022 के बाद से इसका उच्चतम स्तर है और 1.4% बढ़कर C$1.4755 हो गई, जो 2003 के बाद से नहीं देखा गया स्तर है।

विज्ञापन
यूरो 2.3% तक गिरकर 1.0125 डॉलर पर आ गया, जो नवंबर 2022 के बाद सबसे कम है, लेकिन बाद में कुछ हद तक संभलकर 1.025725 डॉलर पर आ गया, क्योंकि निवेशक ट्रंप प्रशासन द्वारा यूरोप पर टैरिफ लगाने की तैयारी में थे। डॉलर 1.1% बढ़कर 0.9210 स्विस फ्रैंक पर पहुंच गया, जो पिछले मई के बाद से उच्चतम स्तर है। इससे पहले यह 0.9142 फ्रैंक पर कारोबार कर रहा था। स्टर्लिंग 0.74% गिरकर 1.2304 डॉलर पर आ गया।
जापान का येन थोड़ा कम होकर 155.50 डॉलर प्रति डॉलर पर आ गया। इससे डॉलर इंडेक्स, जो 6 अन्य इकाइयों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा को मापता है, 0.11% मजबूत होकर 109.65 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में यह 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। बिटकॉइन पिछली बार 4.4% गिरकर $97,622 पर था, जो लगभग 3 सप्ताह में अपने सबसे निचले स्तर $100,000 से नीचे चला गया। ईथर 15% गिरकर $2,812.8 पर आ गया, जो नवंबर की शुरुआत के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है।

कनाडा, मैक्सिको, चीन की जवाबी कार्रवाई की तैयार

बता दें कि अमेरिका ने कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगा दिया है। कनाडा और मेक्सिको पर 25 फीसदी और चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। तीनों देशों को डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का आज नुकसान उठाना पड़ा। इसलिए कनाडा और मैक्सिको ने भी अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दिया और भारी भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। चीन ने भी अमेरिका को WTO में ले जाने का फैसला लिया है।

मार्केट एनालाइजर टोनी साइकैमोर के अनुसार, आश्चर्य की बात यह है कि कनाडा और मैक्सिको ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और अन्य देश चीन और यूरोपीय संघ भी उनका अनुसरण कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप वैश्विक व्यापार पर असर पड़ेगा। अमेरिका ने अवैध प्रवासियों और नशीली दवाओं के बिजनेस को कंट्रोल करने के लिए टैरिफ लगाया है।

विज्ञापन

दूसरी ओर, भारत पर भी इसका असर पड़ सकता हे, लेकिन भारतीय वित्त मंत्रालय के उच्च अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका की नई सरकार भारत को लेकर क्या कदम उठाती है, यह अभी अनिश्चित है, लेकिन हम तैयार हैं और विभिन्न मंत्रालयों के बीच विमर्श हो रहा है कि अगर अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाता है तो प्रतिक्रिया कैसी होनी चाहिए?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ