Maa Baglamukhi Famous Temple: हिंदू धर्म में मां बगलामुखी की पूजा का विशेष महत्व है, जिन्हें आठवीं महाविद्या के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे दिल से देवी बगलामुखी की आराधना करते हैं, उनके घर में सदा सुख-शांति बनी रहती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां बगलामुखी अपने द्वार पर आए किसी भी भक्त को खाली हाथ नहीं जाने देती हैं। वो अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं देवी बगलामुखी की महिमा के बारे में।
ये भी पढ़ें- स्वर्ग तक जाने की 4 सीढ़ियां आज भी हैं धरती पर मौजूद, जानें क्यों और किसने बनाई थी
मां बगलामुखी की पूजा का महत्व
दर्श अमावस्या के दिन खासतौर पर मां बगलामुखी की आराधना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 7 मई को दर्श अमावस्या थी। माना जाता है कि इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना करता है, उन्हें कोर्ट-कचहरी के मामलों और अपने सभी शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा देवी की उपासना करने से जीवन में आ रही बड़ी से बड़ी परेशानी से भी छुटकारा मिल सकता है।
मां बगलामुखी का प्राचीन मंदिर कहां स्थित है?
मां बगलामुखी प्रमुख रूप से असम के गुवाहाटी के शक्तिपीठ कामाख्या तीर्थक्षेत्र में वास करती हैं। यहां पर मां बगलामुखी को समर्पित प्रमुख मंदिर स्थित है। जहां दर्शन करने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन आते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर कोई भक्त दर्श अमावस्या के दिन देवी बगलामुखी से कोर्ट से जुड़े मामलों में जीत पाने का आशीर्वाद मांगता है, तो मां उसकी इच्छा जरूर पूरी करती हैं। साथ ही उन्हें शत्रुओं की राजनीति से छुटकारा पाने का आर्शीवाद देती हैं।
सुख-शांति के लिए किया जाता है यज्ञ
दर्श अमावस्या के दिन मां बगलामुखी के मंदिर में विशेष रूप से यज्ञ का आयोजन किया जाता है। आप यहां पर अपने लिए या अपने परिवार वालों की सुख-शांति के लिए यज्ञ करवा सकते हैं। मंदिर के अनुभवी पंडितों द्वारा यज्ञ किया जाता है।
अगर किसी वजह से आप असम में स्थित इस मंदिर में नहीं जा पा रहे हैं, तो आप ऑनलाइन भी यज्ञ करवा सकते हैं। हालांकि पूजा के आरंभ होने से पहले कुछ विशेष मंत्रों का भी जाप करना होता है, जिसकी जानकारी फोन के द्वारा दी जाती है। पूजा के संपन्न होने के बाद पूजा का प्रसाद और यज्ञ का वीडियो आपको भेज दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- कबाड़ से बनाया रामलला की मूर्ति का मॉडल तो छोटन दास क्यों सोशल मीडिया पर हुए ट्रेंड?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
11 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
28 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines