हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आप जा रहे हैं Lucknow to Jaipur? सफर के बीच मिनटों में घूम सकते हैं ये 7 सुंदर जगहें!

Lucknow-Jaipur Road Trip: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और NH-21 के बीच स्थित ताजमहल, फतेहपुर सीकरी और चांद बावड़ी जैसे 7 शानदार स्थलों की सैर कर अपने 578 किमी लंबे सफर को यादगार बनाएं. थकाऊ यात्रा को मजेदार बनाने के लिए इन बेहतरीन स्टॉपओवर मिस न करें.

विज्ञापन
लखनऊ से जायपुर कैसे पहुंचे? (Image: AI)

लखनऊ से जयपुर का रास्ता बहुत लंबा है और अगर यह यात्रा कार से पूरी की जाए, तो सफर बहुत थकाऊ और बोरिंग हो जाता है. अगर आप भी लखनऊ से जयपुर किसी काम से जा रहे हैं, लेकिन मन है कि आपकी यात्रा यादगार रहे और मजा भी आए, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप यात्रा के दौरान रुक सकते हैं और थोड़ा वक्त बिता सकते हैं. इस स्टोरी में हम आपको सुंदर, ऐतिहासिक आदि जगहों के बारे में बताएंगे, ताकि आपकी जेब पर भी ज्यादा असर न हो और आपकी यात्रा भी मजेदार रहे. आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में.

यह भी पढ़ें: Lucknow Water Tax Guide: लखनऊ में कितना लगता है वॉटर टैक्स? कैसे तय होती है इसकी दरें,

लखनऊ से जयपुर के बीच दूरी कितनी है?

दोनों शहरों के बीच दूरी लगभग 578 किलोमीटर है, जिसे पूरा करने में कम से कम 9 घंटे लग सकते हैं. इतनी लंबी यात्रा करने में अगर कुछ टूरिस्ट जगह घूम लिया जाए, तो सफर कम थकाऊ और ज्यादा मजेदार बन जाता है. यह दूरी आगरा – लखनऊ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे 21 से इतनी देर में पूरी की जा सकती है.  हालांकि, 578 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान आप कई ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की सैर कर सकते हैं. इन जगहों पर थोड़ी देर रुककर आप अपनी रोड ट्रिप को और भी मजेदार बना सकते हैं.

विज्ञापन

Taj Mahal (आगरा)

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल अपनी शानदार संगमरमर की वास्तुकला और प्रेम की कहानी के लिए मशहूर है. अगर आप सुबह या शाम के समय यहां पहुंचते हैं, तो इसकी खूबसूरती और भी निखर कर सामने आती है.

Agra Fort (आगरा)

ताजमहल से कुछ ही दूरी पर स्थित आगरा किला मुगल इतिहास का एक अहम हिस्सा है. लाल बलुआ पत्थर से बना यह किला भव्य महलों, दीवान-ए-खास और खूबसूरत आंगनों के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन

Fatehpur Sikri (फतेहपुर सीकरी)

आगरा और भरतपुर के बीच स्थित यह ऐतिहासिक शहर कभी मुगल सम्राट अकबर की राजधानी हुआ करता था. यहां का बुलंद दरवाजा, पंचमहल और जामा मस्जिद पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं.

Keoladeo National Park (भरतपुर)

प्रकृति और पक्षियों के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां देश-विदेश से आने वाले सैकड़ों पक्षी देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

Deeg Palace (डीग)

भरतपुर के पास स्थित यह महल अपने राजसी बागों, जल महलों और खूबसूरत फव्वारों के लिए मशहूर है. यह जगह राजस्थान की शाही विरासत की झलक दिखाती है.

Abhaneri Chand Baori (दौसा)

जयपुर पहुंचने से पहले दौसा जिले में स्थित चांद बावड़ी भारत की सबसे मशहूर और गहरी बावड़ियों में से एक है. इसकी अनोखी ज्यामितीय बनावट और हजारों सीढ़ियां पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती हैं.

विज्ञापन

Amber Fort और Hawa Mahal (जायपुर)

जयपुर पहुंचने के बाद शहर और अरावली पहाड़ियों का शानदार नजारा देखने के लिए बेहतरीन जगह. जयपुर की पहचान माने जाने वाले इस ऐतिहासिक स्मारकों को देखे बिना यात्रा अधूरी मानी जाती है. अगर आप शहर में किसी काम से आए हैं, तो इन जगहों को जरूर घूमे.

यह भी पढ़ें: Kanpur House Tax: ऑनलाइन बिल देखने से लेकर पेमेंट और टैक्स दरों तक, जानें कानपुर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola