Weekend Holiday Places: होली की छुट्टियों के बाद अब एक बार फिर लॉन्ग वीकेंड आ रहा है। इस बार शुक्रवार, शनिवार और रविवार के दिन छुट्टी है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे है और शनिवार-रविवार को वीक ऑफ है। ऐसे में आप इस लॉन्ग वीकेंड में कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
आइए अब जानते हैं इन तीन दिन की छुट्टियों में आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं। जो आपके लिए बजट फ्रेंडली तो होगा ही। साथ ही आपको यहां जाकर बहुत मजा आएगा। आइए जानते हैं उन खास जगहों के बारे में।
ये भी पढ़ें- सस्ते में कीजिए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, भारतीय रेलवे ने IRCTC पर निकाला ऑफर
जयपुर
लॉन्ग वीकेंड पर आप जयपुर घूमने जा सकते हैं। जयपुर, दिल्ली के काफी पास है। ऐसे में आप यहां बाय रोड भी जा सकते हैं। जयपुर में घूमने के लिए कई खास जगहें हैं। जैसे कि हवा महल, जयगढ़ किला, आमेर फोर्ट और नाहरगढ़ का किला। इसके अलावा यहां का खाना भी अपने आप में खास है। यहां आपको दाल-बाटी, चूरमा से लेकर घेवर, कीमा बाटी और कुल्फी आदि चीजें खाने को मिलेंगी।
अजमेर
दिल्लीवासियों के लिए तीन दिन के लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए अजमेर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। दिल्ली से अजमेर आप ट्रेन और बाय रोड भी जा सकते हैं। अगर आप पुरानी चीजों के शौकीन हैं, तो जिंदगी में एक बार आपको यहां जरूर आना चाहिए। यहां देखने के लिए कई पुराने स्मारक हैं। जैसे कि ब्रह्मा मंदिर, अढ़ाई-दिन का-झोपड़ा, जैन मंदिर, पुष्कर झील और तारागढ़ किला। बता दें कि अजमेर की ऐतिहासिक इमारतें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इसलिए हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।
ऋषिकेश
दिल्ली के लोगों के लिए ऋषिकेश ऑल टाइम फेवरेट हिल स्टेशन है। दरअसल, ये दिल्ली से काफी पास है। ऐसे में कई लोग साल में कई बार यहां घूमने आते हैं। इसी वजह से हर वीकेंड पर यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं जिन लोगों को राफ्टिंग और ट्रेकिंग पसंद है, उनके लिए भी ऋषिकेश अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यहां आप गंगा किनारे चिल करने के साथ-साथ ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग का भी मजा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Mata Vaishno Devi के दर्शन करने का है प्लान? ये है IRCTC का सस्ता टूर पैकेज
ये भी पढ़ें- IRCTC: एक पैकेज में करें 4 जगहों की सैर, ये है भारतीय रेलवे का सस्ता टूर प्लान
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
10 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
11 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
26 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
28 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
31 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
33 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
34 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
42 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
44 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
45 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines