Best Places For Snowfall: सर्दियों की पहली बर्फबारी हो चुकी है। नवंबर के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में स्नोफॉल हो चुकी है। ऐसे में अगर आपको भी स्नोफॉल का मजा लेना है, तो जम्मू-कश्मीर, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है, वहां जाना न भूलें। यहां का स्नोफॉल सीजन सैलानियों के बीच बड़ा पॉपुलर है। यहां के पहाड़ी इलाके और खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे। जम्मू के इन 5 बेस्ट स्नोफॉल स्पॉट्स पर एक बार आपको जरूर जाना चाहिए। हम आपको बताते हैं रिपोर्ट में कि दिल्ली से इन जगहों पर पहुंचने के लिए आपका कितना खर्च आएगा, साथ ही कैसे जा सकते हैं।
Snowfall देखने के लिए 5 बेस्ट स्पॉट्स
1. गुलमर्ग
गुलमर्ग विंटर स्पोर्ट्स और एक्टिविटीज के लिए मशहूर है। साथ ही, हनीमून कपल्स के बीच भी यह स्थान काफी फेमस है। यहां स्कीइंग करने के लिए बढ़िया प्रबंध किए गए हैं। यहां की ऊंची-ऊंची बर्फ से ढकी चोटियों के दृश्य आपका मन तुरंत मोह लेंगे। दिल्ली से गुलमर्ग जाने के लिए आप ट्रेन ले सकते हैं। सबसे सस्ता रूट यहीं है। इसके लिए आपको दिल्ली से उधमपुर पहुंचना होगा, वहां से कैब लेकर गुलमर्ग जा सकते हैं। गुलमर्ग में होटल भी 1500 से 2000 रुपये तक में मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
2. पहलगाम
यह भी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। सर्दियों में लिद्दर नदी जम जाती है, जिससे यह जगह किसी वंडरलैंड से कम नहीं लगती है। अरु और बेताब की घाटियों में ट्रैकिंग और स्नोमोबिलिंग कर सकते हैं। दिल्ली से पहलगाम जाने के लिए आप ट्रेन रूट अपना सकते हैं। उधमपुर रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है। यहां से कैब और राज्य परिवहन की बस लेकर भी पहलगाम पहुंच सकते हैं। आप मेक माय ट्रिप पर पहलगाम घूमने के लिए पैकेज भी बुक कर सकते हैं, जिसमें होटल के साथ रहना-खाना भी शामिल होता है।
3. सोनमर्ग
यह जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग के पास स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो बर्फबारी के लिए काफी प्रसिद्ध है।
सोनमर्ग को गोल्डन मीडोज भी कहा जाता है। यहां की बर्फबारी का दृश्य अविस्मरणीय होता है। यहां एडवेंचर एक्टिविटी जैसे ट्रैकिंग, स्नोबोर्डिंग, और स्कीइंग के भी प्रबंध हैं। सोनमर्ग में होटल के रूम की एक दिन के दाम की शुरुआत 1500 रुपये से है। सोनमर्ग पहुंचने के लिए फ्लाइट और ट्रेन, दोनों मिल जाती हैं। सबसे सस्ता रूट ट्रेन का होगा, जिसमें सोनमर्ग से सबसे करीबी स्टेशन जम्मू तवी है।
फोटो क्रेडिट-FREEPik
4. श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर, अपने झीलों और मुगलिय थीम पर बने गार्डन्स के लिए मशहूर है। इसे जम्मू के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। यहां सर्दियों में डल झील जम जाती है, जिससे इलाके का एक अनोखा दृश्य बनता है। आप डल झील पर शिकारा की सवारी कर सकते हैं और लोकल बाजारों में घूम सकते हैं। अगर दिल्ली से श्रीनगर जाना है, तो फ्लाइट रूट ज्यादा बढ़िया है, क्योंकि ट्रेन से पहुंचने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। श्रीनगर में डल झील के करीब आपको 1500 रुपये से शुरू होकर 3000 से 4000 हजार में रूम्स मिल जाएंगे।
5. दूधपथरी
दूधपथरी हिल स्टेशन, बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी एक प्राचीन घाटी है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट प्लेस है। आप यहां ट्रैकिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं। दूधपथरी जाने के लिए आप दिल्ली से श्रीनगर बाय फ्लाइट जा सकते हैं, इसके बाद यहां से कैब और बस, दोनों आसानी से मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines