Jaipur Tourist Places: अगर आप भी कम बजट में एक बढ़िया ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो घबराएं नहीं। अगले वीकेंड पर अपने दोस्तों या फैमिली के साथ जयपुर घूमने का प्लान सेट कर लें, क्योंकि यहां जाने के लिए आपको ज्यादा बजट की भी जरूरत नहीं है। आप 10 हजार से कम के बजट में भी राजस्थान के एक नहीं बल्कि कई सारे प्लेसेज को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे कि जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर यानी कि पिंक सिटी राज्य का सबसे बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है, जहां आप कम बजट में भी घूमने जा सकते हैं।
कम बजट में घूमें राजस्थान के बेस्ट स्पॉट्स
1. अजमेर
राजस्थान का यह शहर, जयपुर से मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। अजमेर की दरगाह के दर्शन दुनियाभर के लोग करना चाहते हैं। आप यहां जा सकते हैं। इसके अलावा, अजमेर में आपको कई सारे टूरिस्ट स्पॉट्स मिलेंगे, जहां आप घूमने जा सकते हैं। अजमेर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। वन डे ट्रिप के लिए यह जगह बेस्ट है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
2. पुष्कर
जयपुर से कुछ दूर और अजमेर के नजदीक बसा यह खूबसूरत शहर पुष्कर सैलानियों की पसंदीदा स्पॉट है। इस शहर को पवित्र स्थल भी माना जाता है क्योंकि यहां दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा मंदिर है, जो काफी प्रसिद्ध है। सनसेट होने के बाद इस शहर का नजारा लाजवाब होता है।
3. नीमराना
यह क्षेत्र अपने हिस्टॉरिक किलों के लिए काफी मशहूर है। अरावली की पहाड़ियों पर बसा यह शहर अपने शाही भोजन के लिए भी जाना जाता है। कपल्स के लिए यह प्लेस बेस्ट मानी जाती है क्योंकि यहां के लग्जरी और ऐतिहासिक महलों में तबदील होटल काफी अट्रेक्टिव हैं।
फोटो क्रेडिट-freepik
4. उदयपुर
हालांकि, जयपुर के सभी निकट स्थानों को झीलों का शहर माना जाता है लेकिन उदयपुर की खासियत सबसे अलग है। यहां की झीलों में नाव की सवारी के भी आयोजन होते हैं। उदयपुर अपने मशहूर और आलिशान महलों के साथ-साथ चहल-पहल भरे बाजारों के लिए भी जाना जाता है।
5. जोधपुर
ब्लू सिटी जोधपुर भी नीले रंग के घरों और वातावरण के लिए जाना जाता है। इस शहर को राजस्थान के समृद्ध शहरों में से एक माना जाता है। यहां का नजारा काफी लुभावना है, जो किसी को भी अपनी कला से आश्चर्य में डाल सकता है। जोधपुर अपने मसालेदार तीखे व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
12 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
13 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
28 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
30 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
33 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
35 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
36 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
44 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
46 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines