Ladakh Tour Package: अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर नीली झीलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. लद्दाख की खूबसूरत वादियों को करीब से देखने की ख्वाहिश रखने वाले पर्यटकों के लिए ‘लेह विद तुरतुक’ नाम से एक खास टूर पैकेज पेश किया गया है. यह टूर अगस्त महीने में शुरू होगा, जो हैदराबाद से सीधे लद्दाख की यात्रा का मौका देगा.
यह टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का ‘कम्फर्ट’ क्लास का फिक्स्ड डिपार्चर फ्लाइट पैकेज है, जिसकी शुरुआत 13 अगस्त 2026 को हैदराबाद से होगी. इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को लेह, शाम वैली, नुब्रा वैली, भारत के आखिरी गांव तुरतुक और प्रसिद्ध पैंगोंग झील घुमाया जाएगा. इसके अलावा रास्ते में गुरुद्वारा पत्थर साहिब, मैग्नेटिक हिल, चांगला पास, थिकसे मोनेस्ट्री और शे पैलेस जैसी कई बेहद खूबसूरत व ऐतिहासिक जगहों के दर्शन भी होंगे.
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं और किराए की डिटेल्स
IRCTC के इस पैकेज में पर्यटकों की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें हैदराबाद से लेह तक आने-जाने की फ्लाइट टिकट और रुकने का इंतजाम शामिल है. इसके साथ ही पैकेज में तीनों समय का खाना, ट्रैवल इंश्योरेंस, इनर लाइन परमिट, टूर गाइड और इमरजेंसी के लिए गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा भी मिलेगी. किराए की बात करें तो अकेले सफर करने पर प्रति व्यक्ति खर्च 55,640 रुपये, दो लोगों के साथ ठहरने पर 54,380 रुपये और तीन लोगों की शेयरिंग पर 48,730 रुपये प्रति व्यक्ति लगेगा.
यह भी पढ़ें: मानसून सीजन में बना लें तमिलनाडु के इन 5 हिल स्टेशंस का प्लान, हमेशा कि लिए यादगार बन जाएगी ट्रिप
यात्रा से पहले सेहत और सुविधाओं का रखें ध्यान
अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण लद्दाख में एक्यूट माउंटेन सिकनेस की संभावना बनी रहती है, इसलिए वहां पहुंचते ही पहला दिन आराम के लिए तय किया गया है. पर्यटकों को पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेटेड रखने और जरूरी दवाएं साथ रखने की सलाह दी गई है. नुब्रा और पैंगोंग के टेंट या कैंप्स में सीमित समय के लिए ही बिजली मिलती है और पैंगोंग में मोबाइल नेटवर्क या एटीएम की सुविधा नहीं है, इसलिए पर्याप्त कैश साथ लेकर जाना जरूरी है.
संबंधित खबरें
दिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
15 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
16 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
31 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
33 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
36 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
38 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
39 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
47 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines