मानसून सीजन में बना लें तमिलनाडु के इन 5 हिल स्टेशंस का प्लान, हमेशा कि लिए यादगार बन जाएगी ट्रिप
Top 5 Hill Stations in Tamil Nadu: तमिलनाडु में कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशंस हैं जो मानसून सीजन में और भी ज्यादा सुंदर हो जाते हैं. बारिश से जंगल, झरने और घाटियां तरोताजा हो जाते हैं, जिससे ये ठंडे मौसम और शानदार कुदरती नजारों का लुत्फ उठाने वाले सैलानियों के लिए एक ड्रीम डेस्टिनेशंस बन जाती है.

तमिलनाडु का नाम सुनकर हमारे जेहन में एक ऐसे राज्य की तस्वीर बन जाती है, जो काफी गर्म मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन कुदरत ने साउथ इंडिया के इस स्टेट को कई खूबसूरत हिल स्टेशंस से नवाजा है जो आपको एक अलग सुकून का एहसास करा देंगे, इन्हें अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. (AI-Image)
ऊटी
2 / 6'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर ऊटी, तमिलनाडु में मानसून के दौरान घूमने के लिए एक पसंदीदा जगह है. नीलगिरि पहाड़ियों में बसा ये शहर धुंध से ढके पहाड़ों, चाय के हरे-भरे बागानों और खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है. यहां आने वाले लोग नीलगिरि माउंटेन रेलवे की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं, गवर्नमेंट बॉटनिकल गार्डन घूम सकते हैं और ऊटी झील में शांत नाव की सवारी कर सकते हैं. यहां का ठंडा मौसम और हरियाली इसे परिवारों और हनीमून मनाने वालों के लिए एक आइडियल डेस्टिनेशन बनाती है. (AI-Image)
कोडाइकनाल
3 / 6बारिश के मौसम में कोडाइकनाल घने जंगलों, चमकते झरनों और बादलों से ढकी घाटियों के साथ किसी 'जन्नत' जैसा लगने लगता है. बारिश के बाद कोकर वॉक, ब्रायंट पार्क, पिलर रॉक्स और सिल्वर कैस्केड फॉल्स जैसी जगहें और भी खूबसूरत हो जाती हैं. यहां का सुहावना मौसम नेचर वॉक, साइकिलिंग और मशहूर कोडाई झील के किनारे रिलैक्स करने के लिए एकदम परफेक्ट है. (AI-Image)
यरकौड
4 / 6शेवरॉय पहाड़ियों में बसा यरकौड एक शांत हिल स्टेशन है जो अपने कॉफी बागानों और संतरे के बागों के लिए जाना जाता है. मानसून के दौरान यरकौड झील, किलीयूर फॉल्स और लेडीज सीट व्यू पॉइंट की खूबसूरती और बढ़ जाती है. दूसरे हिल स्टेशनों की तुलना में यहां भीड़ कम होती है, इसलिए येरकाड उन सैलानियों के लिए एक ऐसा डेस्टिनेशनल है जो सुकून भरे माहौल में नेचर को एन्जॉय करना चाहते हैं. (AI-Image)
कुन्नूर
5 / 6कुन्नूर चाय के बागानों, धुंध भरी पहाड़ियों और साल भर रहने वाले सुहावने मौसम के लिए मशहूर है. मानसून के दौरान सिम्स पार्क, डॉल्फिंस नोज और कैथरीन फॉल्स जैसी जगहें बहुत खूबसूरत लगती हैं. यहां आने वाले लोग खूबसूरत टॉय ट्रेन की सवारी का तजुर्बा हासिल कर सकते हैं और चाय बनाने का प्रॉसेस जानने के लिए चाय की फैक्ट्रियां घूम सकते हैं, साथ ही पहाड़ों के शानदार नजारों का भी मजा ले सकते हैं. (AI-Image)
कोटागिरी
6 / 6कोटागिरी नीलगिरि के सबसे पुराने हिल स्टेशनों में से एक है और अपने शांत माहौल के लिए जाना जाता है. मानसून के सीजन में घाटियां हरियाली से भर जाती हैं और कैथरीन फॉल्स जैसे झरने फिर से जिंदा हो उठते हैं. नेचर लवर्स ट्रेकिंग ट्रेल्स, चाय के बागानों और शानदार व्यू पॉइंट्स का आनंद ले सकते हैं, साथ ही भीड़-भाड़ से दूर ठंडे मौसम और पहाड़ों की ताजी हवा का एहसास कर सकते हैं. (AI-Image)



















