Hill Stations Near Delhi: अगर आप भी गर्मी से परेशान हो चुके हैं और बच्चों को छुट्टियों में कहीं घुमाने का प्लान कर रहे हैं लेकिन लंबी छुट्टी नहीं मिल रही। तो ऐसे में टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। आप दिल्ली से सिर्फ 4 से 5 घंटे ट्रेवल करके हिल स्टेशन का मजा ले सकते हैं। जानें वह 5 हिल स्टेशन जो वीकेंड पर घूमने के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन।
1. ऋषिकेश (Rishikesh)
ऋषिकेश, जिसे “विश्व की योग राजधानी” के नाम से जाना जाता है। यह गंगा नदी के किनारे एक खूबसूरत शहर है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर होने वाली गंगा आरती, खूबसूरत मंदिरों, कैफे और मैडिटेशन केंद्रों के लिए फेमस है। ऋषिकेश दिल्ली के पास ही के हिल स्टेशन में से एक है।
- घूमने के लिए जानी-मानी जगहें: लक्ष्मण झूला, बीटल्स कैफे, त्रिवेणी घाट
- एन्जॉय करने लायक चीजें: राफ्टिंग, फोटोग्राफी, मंदिर
- कैसे पहुंचें: दिल्ली से ऋषिकेश तक की रोड ट्रिप में NH 334 से लगभग 5-6 घंटे लगते हैं। हालांकि ऋषिकेश जाने के लिए कई ट्रेनें भी हैं।
- दिल्ली से हिल स्टेशन की दूरी: 250 किमी
2. नाहन (Nahan)
हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा यह शहर हरे-भरे नजारों से घिरा और ऐतिहासिक वास्तुकला से भरपूर है।
- घूमने के लिए जानी-मानी जगहें: रेणुका झील, सुकेती जीवाश्म पार्क, जैतक किला, चूड़धार चोटी
- एन्जॉय करने लायक चीजें: फोटोग्राफी, ट्रैकिंग, नौकायन
- कैसे पहुंचें: आप चंडीगढ़ या अंबाला तक ट्रेन या बस ले सकते हैं और फिर नाहन पहुंचने के लिए टैक्सी किराए पर ली जा सकती है।
- दिल्ली से हिल स्टेशन की दूरी: 254 किमी
3. देहरादून (Dehradun)
यह उत्तराखंड का एक जाना-माना शहर है, जो शिवालिक रेंज से घिरा हुआ है। देहरादून रॉबर्स गुफा, टपकेश्वर मंदिर और सहस्त्रधारा जैसी जगहों के लिए भी फेमस है।
- घूमने के लिए जानी-मानी जगहें: सहस्त्रधारा, रॉबर्स गुफा, तपोवन मंदिर
- एन्जॉय करने लायक चीजें: फोटोग्राफी, ट्रैकिंग, झरने
- कैसे पहुंचें: दिल्ली से देहरादून की दूरी को रोड से लगभग 5 घंटे में तय किया जा सकता है।
- दिल्ली से हिल स्टेशन की दूरी: 255 किमी
4. परवाणू (Parwanoo)
यह हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है, जो अपने सुहावने मौसम के लिए मशहूर है। हिमालय से घिरा, परवाणू काली माता मंदिर, मोरनी हिल्स, गोरखा किला और टिम्बर ट्रेल जैसी जगहों तक आसान पहुंच प्रदान करता है।
- घूमने के लिए जानी-मानी जगहें: डगशाई, काली माता मंदिर, गोरखा किला
- एन्जॉय करने लायक चीजें: ट्रैकिंग, रोपवे की सवारी, माउंटेन बाइकिंग
- कैसे पहुंचें: चंडीगढ़ या कालका पहुंचने के लिए ट्रेन या बस लें और फिर परवाणु पहुंचने के लिए बस या टैक्सी चुनें।
- दिल्ली से हिल स्टेशन की दूरी: 260 किमी
5. लैंसडाउन (Lansdowne)
लैंसडाउन उत्तराखंड के गढ़वाल में एक हिल स्टेशन है। भुल्ला झील, टिप-इन-टॉप और सेंट मैरी चर्च जैसी जगहों से घिरा, लैंसडाउन नेचर लवर्स और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए बेस्ट स्पॉट है।
- घूमने के लिए जानी-मानी जगहें: टिप एन टॉप, भुल्ला झील, दरवान सिंह रेजिमेंटल संग्रहालय, सेंट जॉन चर्च
- एन्जॉय करने लायक चीजें: कैम्पिंग, बोटिंग, सफारी, बर्ड-वॉचिंग
- कैसे पहुंचें: दिल्ली से कोटद्वार के लिए बस लें और फिर लैंसडाउन पहुंचने के लिए टैक्सी किराए पर लें।
- दिल्ली से हिल स्टेशन की दूरी: 250 किमी
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines