हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मां वैष्णो देवी के दर्शन दिल्ली में, तीन मंदिरों में घूम आएं कटरा जाने की जरूरत नहीं

Mata Vaishno Devi Mandir: जम्मू और कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी मंदिर का नाम तो आपने सुना ही होगा। इस मंदिर को हिंदुओं के प्रमुख मंदिरों में से एक माना जाता है। हालांकि अगर आप किसी वजह से वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो अब आप दिल्ली में ही वैष्णो देवी मंदिर का नजारा ले सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे…

विज्ञापन

Mata Vaishno Devi Mandir: देश में कई प्राचीन और प्रमुख मंदिर हैं, जिनका अपना महत्व और मान्यता है। इन्हीं में से एक हैं वैष्णो देवी मंदिर। यह मंदिर समुद्र तल से करीब पांच हजार 300 फीट की ऊंचाई पर कटरा नगर के पास जम्मू और कश्मीर में स्थित है। हर साल लाखों की संख्या में भक्तजन माता रानी के दर्शन करने के लिए यहां आते हैं।

वहीं अगर आप किसी कारण से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं, तो कोई बात नहीं है। अब आप वैष्णो देवी मंदिर का नजारा दिल्ली के अलग-अलग मंदिरों में भी ले सकते हैं। आज हम आपको देश के उन प्राचीन मंदिरों के बारे में बताएंगे, जिसे वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। इन मंदिरों में आपको जाकर ऐसा ही लगेगा कि आप जम्मू और कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- फूलों से लेकर भस्म तक, देश के इन प्रसिद्ध मंदिर में खास तरीके से खेली जाती है होली

विज्ञापन

गुफा वाला मंदिर

बता दें कि दिल्ली में भगवान शिव को समर्पित गुफा मंदिर स्थित है, जिसे गुफा वाला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में आने के बाद आपको ऐसा महसूस होगा कि आप वैष्णो देवी मंदिर में आ गए हैं, क्योंकि इस मंदिर को वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर ही बनाया गया है। यहां पर माता रानी पिंडी स्वरूप में विराजमान हैं।

इसके अलावा इस मंदिर में मां चिंतपूर्णी से लेकर गणेश जी, मां कल्याणी, साईं बाबा, महा ज्योतिर्लिंग, 111 शिवलिंग, हनुमान जी और नवग्रह की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

विज्ञापन

नीलम माता मंदिर

गुफा वाला मंदिर के अलावा नीलम माता मंदिर को भी वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। ये मंदिर मयूर विहार फेज-1 में स्थित है। यहां दुर्गा माता की भव्य प्रतिमा विराजमान है। बता दें कि नीलम माता मंदिर की खास बात ये है कि इस मंदिर की गुफा नवरात्रों में बस एक बार ही खोली जाती है। इसलिए नवरात्रों में यहां पर बड़ी संख्या में लोग माता रानी के दर्शन करने के लिए आते हैं।

मां दुर्गा की मूर्ति के अलावा यहां पर शिव जी, राधा रानी, कृष्ण भगवान, राम दरबार, शनि देवता, हनुमान जी, भैरव बाबा और नवग्रह की मूर्तियां भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

इच्छापूर्ति मंदिर

दिल्ली के शालीमार बाग में भी गुफा वाली माता का मंदिर स्थित है, जिसे इच्छापूर्ति मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर में नवग्रह की मूर्तियां विराजमान हैं। अगर आप यहां दर्शन करने के लिए आते हैं, तो यहां पर आकर आपको ऐसा महसूस होगा कि आप वैष्णो देवी मंदिर में मौजूद हैं।

माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस मंदिर में अपनी मान्यता लेकर आता है और यहां पर मन्नत का धागा बांधता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है। इसी वजह से यहां माता रानी के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एक मोक्ष का दरवाजा, दूसरा स्वर्ग का रास्ता: 5 पॉइंट में जानें श्रीकृष्ण के द्वारकाधीश मंदिर के रहस्य

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola