---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдпрд╣рд╛рдВ рд╣реЛ рдЬрд╛рддрд╛ рд╣реИ рдХрд╛рд▓рд╕рд░реНрдк рджреЛрд╖ рдХрд╛ The End , рд╡рд┐рд░рд╛рдЬрдорд╛рди рд╣реИрдВ рд╕реНрд╡рдпрдВ рдЧрд░реБреЬ рднрдЧрд╡рд╛рди

Garuda Dev Mandir: рджреЗрд╢ рдореЗрдВ рднрдЧрд╡рд╛рди рд╡рд┐рд╖реНрдгреБ рдХреЛ рд╕рдорд░реНрдкрд┐рдд рддреЛ рдХрдИ рдордВрджрд┐рд░ рдореМрдЬреВрдж рд╣реИрдВред рд▓реЗрдХрд┐рди рдЙрдирдХреЗ рд╡рд╛рд╣рди рдпрд╛рдиреА рдЧрд░реБреЬ рджреЗрд╡ рдХреЛ рд╕рдорд░реНрдкрд┐рдд рджреЗрд╢ рдореЗрдВ рдХреЗрд╡рд▓ рдПрдХ рдордВрджрд┐рд░ рд╣реА рд╕реНрдерд┐рдд рд╣реИ, рдЬрд┐рд╕рдХреА рдорд╛рдиреНрдпрддрд╛ рдмрд╣реБрдд рдЦрд╛рд╕ рд╣реИред рдЖрдЬ рд╣рдо рдЖрдкрдХреЛ рдЗрд╕реА рдордВрджрд┐рд░ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рдХреБрдЫ рд░реЛрдЪрдХ рдмрд╛рддреЛрдВ рдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ рдмрддрд╛рдПрдВрдЧреЗред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Garud Chatti Temple: Amit raturi

देश में कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर स्थित है, जिनकी अपनी मान्यता और महत्व है। आज हम आपको देश के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दर्शन मात्र से ही व्यक्ति को कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है।

---विज्ञापन---

गरुड़ देव को समर्पित गरुड़ मंदिर उत्तराखंड के मणिकूट पर्वत पर बसा हुआ है। गरुड़ देव भगवान विष्णु के वाहन हैं। यह मंदिर लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीलकंठ धाम से लगभग 18 किलोमीटर पहले स्थित है। वहीं ऋषिकेश से इस मंदिर का रास्ता मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है। हालांकि गांव वालों के बीच इस जगह को गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस भी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, अगर वह एक बार इस मंदिर में आकर भगवान गरुड़ के दर्शन करता है, तो उसे कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- एक मोक्ष का दरवाजा, दूसरा स्वर्ग का रास्ता: 5 पॉइंट में जानें श्रीकृष्ण के द्वारकाधीश मंदिर के रहस्य

कैसे पड़ा इस जगह का नाम गरुड़ चट्टी?

हर साल गरुड़ देव मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन आते हैं। ये मंदिर बहुत बड़ा है। मंदिर के चारों ओर प्राकृतिक स्रोत के विशान कुंड हैं। मान्यता है कि गरुड़ मंदिर में एक पहाड़ की चट्टी है, जिस पर बैठकर ही गरुड़ देव तपस्या किया करते थे। इसी वजह से इस स्थान को गरुड़ चट्टी के नाम से जाना जाता है। यहां पर खासतौर पर नाग-नागिन का जोड़ा भी चढ़ाया जाता है।

---विज्ञापन---

गरुड़ और सांप की दुश्मनी क्यों है?

पुराणों के अनुसार, ऋषि कश्यप की दो पत्नी थीं। पहली पत्नी का नाम विनीता था और दूसरी का कदरू था। विनीता और कदरू दोनों बहने थी। विनीता के पुत्र का नाम गरुड़ था और कदरू के पुत्र को सर्प नाम से बुलाया जाता था।

एक दिन दोनों बहनों ने एक घोड़े को देखकर शर्त लगाई। विनीता का कहना था कि नदी पार खड़े घोड़े की पूंछ सफेद रंग की है। वहीं कदरू के अनुसार वो काले रंग की थी। कदरू ने अपनी बहन से कहा कि, अगर वो शर्त जीत गई, तो तुम्हें जीवनभर मेरी दासी बनकर रहना होगा। हालांकि ये बात सर्पों ने सुन ली और वो घोड़े की पूंछ से लिपट गए, जिसकी वजह से पूंछ काली दिखने लगी। इसके बाद विनीता ने कदरू की बात को स्वीकार कर लिया। लेकिन गरुड़ को ये बात स्वीकार नहीं थी। इसलिए उन्होंने अपनी माता को मुक्त करवाने के लिए कदरू के सामने एक प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि अगर वो स्वर्गलोक से अमृत कलश लाकर उन्हें दें देंगे, तो वो उनकी मां को मुक्त कर देंगी।

---विज्ञापन---

इसके बाद गरुड़ देव भगवान इंद्र के पास गए और उनसे विनती करने के बाद अमृत कलश को लेकर धरतीलोक पर आए और उसे कदरू को दे दिया। यह देख भगवान विष्णु के भक्त नारद मुनि ने एक माया रची। उन्होंने सर्पों से कहा कि तुम्हें एक यज्ञ करना होगा, लेकिन उससे पहले नदी में स्नान करना जरूरी है। नदी में स्नान करने के लिए सर्प अमृत कलश को वहीं रखकर चले गए। तभी गरुड़ देव वहां आए और उन्होंने अमृत कलश उठाकर देवराज इंद्र को दे दिया। इससे उनकी माता भी मुक्त हो गई और अमृत कलश भी सुरक्षित रहा। लेकिन इसके बाद से गरुड़ देव और सर्प के बीच लड़ाई का आरंभ हो गया।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में करें दिल्ली के इन 3 मंदिरों के दर्शन, दिल की हर मनोकामना होगी पूरी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Apr 17, 2024 06:30 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

рдирд┐рдзрд┐ рдХреА рдкрдврд╝рдиреЗ рдФрд░ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдореЗрдВ рд╣рдореЗрд╢рд╛ рд╕реЗ рд░реБрдЪрд┐ рд░рд╣реА рд╣реИ. рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рдкреНрд░рддрд┐рд╖реНрдард┐рдд рдиреНрдпреВрдЬрдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рдиреНрдпреВрдЬ рд░рд╛рдЗрдЯрд┐рдВрдЧ рд╕реЗ рдХреА рдереА, рдЬрд┐рд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж рджреЗрд╢-рд╡рд┐рджреЗрд╢, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдзрд░реНрдо рдФрд░ рдЖрдзреНрдпрд╛рддреНрдорд┐рдХ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рд╡реНрдпрд╛рдкрдХ рдЕрдзреНрдпрдпрди рдХрд┐рдпрд╛. рдЕрдм рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 4 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рд╡рд╣ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реБрдИ рд╣реИрдВ. рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ News24┬ардореЗрдВ┬ардзрд░реНрдо┬ардФрд░┬ардЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖┬ард╕реЗрдХреНрд╢рди рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВ.

ЁЯУз Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola