Finland Happiness Masterclass Free Stay Details : कोरोना वायरस वैश्विक महामारी हो, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रही लड़ाइयां हों या ऐसा कोई और मुद्दा… पिछले कुछ वर्षों के दौरान दुनिया में कुछ भी हुआ हो मगर फिनलैंड अभी भी रहने के लिए सबसे खुशहाल देश बना हुआ है। बता दें कि सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में फिनलैंड का नाम सबसे ऊपर है। खास बात यह है कि अब यह देश अपनी खुशहाली के राज खोलने के लिए तैयार है। इसके लिए यह देश दुनियाभर से कुछ लोगों को यहां आने का मौका दे रहा है और वह भी बिना किसी चार्ज के।
अगर आप यह सीखना चाहते हैं कि फिनलैंड के लोग इतने संतुष्ट किस तरह रहते हैं और आप भी खुशियों की तलाश में हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। दरअसल यह देश पांच दिन की ‘हैप्पीनेस मास्टरक्लास’ आयोजित करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह मास्टरक्लास 9 से 14 जून तक चलेगी और कुछ लकी गेस्ट्स को इसमें शामिल होने का मौका मिलेगा। इस मास्टरक्लास में बताया जाएगा कि दुनिया की आपाधापी से हटकर अगर मन को शांत कर लिया जाए तो खुशियों को ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्रोग्राम का आयोजन हेलसिंकी हैप्पीनेस हैकर्स की ओर से हो रहा है।
पूरी ट्रिप में एक रुपये का भी नहीं आएगा खर्च
बता दें कि अगर आपको इस मास्टरक्लास के लिए चुना जाता है तो आपको इस ट्रिप पर एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। यह यात्रा पूरी तरह से मुफ्त होगी। यहां तक कि फ्लाइट का रिटर्न टिकट भी आपको बुक नहीं कराना होगा। अब इतना सब सुन कर आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि इसके लिए अप्लाई किस तरह से किया जाएगा। इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल तय की गई है। बता दें कि इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जो तरीका तय किया है उसमें पहले आपको एक सोशल मीडिया चैलेंज पूरा करना होगा। इसके बाद एक साइन अप फॉर्म भरना होगा।
ऐसे करें हैप्पीनेस मास्टरक्लास के लिए अप्लाई
1. सबसे पहले www.visitfinland.com वेबसाइट पर जाएं। यहां स्क्रॉल करने पर आपको हेलसिंकी हैप्पीनेस हैक्स का ऑप्शन मिलेगा।
2. इसके नीचे दिख रहे सी मोर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको अप्लाई नाउ का विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। पहला विकल्प ‘कंप्लीट सोशल मीडिया चैलेंज’ और दूसरा ‘फिल इन साइन-अप फॉर्म’ दिखाई देगा।
4. पहले यानी सोशल मीडिया चैलेंज वाले ऑप्शन पर क्लिक करने पर आप इंस्टाग्राम या फिर टिकटॉक के वेबपेज पर पहुंच जाएंगे।
5. यहां आपको एक वीडियो पोस्ट कर बताना होगा कि आपकी खुशहाली का हैक क्या है और क्यों आप इस प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं।
6. इस वीडियो के साथ #HelsinkiHappinessHacks हैशटैग लगाना और @ourfinland अकाउंट को टैग करना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।
7. चैलेंज पूरा करने के बाद आपको उस पेज पर जाना होगा जहां 2 ऑप्शन थे। यहां साइन अप फॉर्म वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
8. इसके बाद आपसे नाम, फोन नंबर, देश जैसी जानकारियां मांगी जाएंगी जिन्हें आपको सही-सही भरना होगा और सबमिट कर देना होगा।
ये भी पढ़ें: अचानक खिसकी पायलट की सीट! नीचे गिरने लगा प्लेन, फिर आगे क्या हुआ
ये भी पढ़ें: इस देश में कुत्तों को पालने पर लगा बैन, लेकिन खाना चाहते हैं तो ‘नो प्रॉब्लम’
ये भी पढ़ें: भारत की तरह अमेरिका भी करेगा टिकटॉक बैन! क्या करेंगे 17 करोड़ यूजर्स?
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
6 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
11 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
12 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
27 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
29 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
32 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
34 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
35 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
43 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
45 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines