---विज्ञापन---

दिल्ली के वासुदेव घाट पर रविवार और मंगलवार को होती है यमुना आरती, दिखता है अद्भुत नजारा

Delhi Yamuna Aarti: दिल्ली में एक ऐसा घाट भी है, जहां ऋषिकेश और हरिद्वार में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर आरती की जाती है। चलिए जानते हैं दिल्ली में ये घाट कहां पर है और वहां किस समय यमुना आरती की जाती है? 

---खबर नीचे जारी है---

Delhi Yamuna Aarti: दिल्ली में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। चाहें आप किसी धार्मिक तीर्थ स्थल पर जाना चाहते हैं या फिर किसी पार्टी में। हर तरह की Vibe आपको दिल्ली में मिल जाएगी।

ऋषिकेश और हरिद्वार के घाट पर होने वाली गंगा आरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी ऋषिकेश और हरिद्वार की आरती देखना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए दिल्ली से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। तो ऐसे में अब आप दिल्ली में ही गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के खुले कपाट, जानें कब से कर सकेंगे श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन

दिल्ली में कहां होती है यमुना आरती?

अब दिल्ली में भी ऋषिकेश और हरिद्वार की तर्ज पर यमुना आरती की जाती है। दिल्ली के वासुदेव घाट पर सप्ताह के दो दिन यमुना आरती की जाती है। यह घाट बहुत बड़ा है, जो करीब 16 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। वहीं इसकी लंबाई 145 मीटर के आसपास है।

---खबर नीचे जारी है---

रविवार और मंगलवार के दिन शाम 6 बजे वासुदेव घाट पर यमुना आरती की जाती है। आपको यहां पर जाकर ऐसा लगेगा कि आप ऋषिकेश और हरिद्वार में ही पहुंच गए गए हैं। वासुदेव घाट पर यमुना आरती में शामिल होने के लिए हर बार बड़ी संख्या में लोग आते हैं। खासतौर पर रविवार के दिन तो यहां पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती है।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Md Adil (@mdadil_officiall)

---खबर नीचे जारी है---

वासुदेव घाट के नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है?

यहां पर आप टू व्हीलर या कार दोनों से आ सकते हैं। यहां पर पार्किंग की भी व्यवस्था है। इसके अलावा आप यहां पर मेट्रो से भी आ सकते हैं। वासुदेव घाट के सबसे नजदीकी कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन है। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट न. 5 से अगर आप एग्जिट करते हैं, तो वहां से पैदल ही आप वासुदेव घाट तक पहुंच सकते हैं।

वासुदेव घाट के पास ही एक बड़ा पार्क भी है, जिसमें अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे लगाए हैं। जो देखने में बहुत ज्यादा अच्छे लगते हैं। इसके अलावा यहां पर दीवारों पर भी कमाल की नक्काशी की गई है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- शत्रुओं से लेकर कोर्ट के मामलों तक, मां बगलामुखी के इस मंदिर में दर्शन से सभी परेशानियां होंगी दूर!

First published on: May 10, 2024 01:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola