---विज्ञापन---

Christmas Vaccation: क्रिसमस पर उठाना है स्नोफॉल का लुत्फ? कम बजट में 5 लोकेशन्स को करें एक्सप्लोर

Christmas Trip: क्रिसमस से लेकर नए साल तक देश में सर्दी के साथ-साथ फेस्टिव मोड ऑन रहता है। इन दिनों में लगभग स्कूलों की भी छुट्टियां होती हैं। अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर और क्रिसमस पर कहीं बाहर जाना चाहते हैं, तो दिल्ली के पास बसें इन 5 खूबसूरत लोकेशन को एक्सप्लोर करें।

---विज्ञापन---

Christmas Trip: सर्दियों का सबसे ज्यादा मजा क्रिसमस और न्यू ईयर के समय आता है क्योंकि इस समय देश में ठंड के साथ-साथ फेस्टिव मोड ऑन रहता है। देश के कई इलाकों में बर्फबारी होती है, जिनमें मनाली से लेकर लद्दाख शामिल हैं। यहां की पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर चढ़ी रहती है। दिसंबर में काफी छुट्टियां भी होती हैं, अगर आपको भी फैमिली वैकेशन प्लान करना है, तो इन 5 डेस्टिनेशन्स को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। यहां आपको स्नोफॉल देखने का भी मौका मिलेगा। दिल्ली से इन इलाकों की दूरी अधिक नहीं है, इसलिए आप कम बजट में भी यहां जा सकते हैं।

बेस्ट स्नोफॉल पॉइंट्स

1. गुलमर्ग

---विज्ञापन---

गुलमर्ग कश्मीर घाटी का एक मशहूर हिल स्टेशन है, जहां की बर्फबारी इंडिया ही नहीं, वर्ल्ड वाइड फेमस है। यहां दिसंबर के अंत से जनवरी तक हैवी स्नोफॉल होती है। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर के दौरान यहां जाने का बेस्ट टाइम है। दिल्ली से गुलमर्ग जाने के लिए आप ट्रेन ले सकते हैं या फिर फ्लाइट ले सकते हैं। गुलमर्ग से श्रीनगर हवाई अड्डा ज्यादा दूर नहीं है। यहां आपको जमी हुई बर्फ, स्कीइंग और गोंडोला राइड्स जैसी एक्टिविटीज भी करने को मिल जाएंगी।

2. शिमला

---विज्ञापन---

शिमला भी टूरिस्टों के बीच एक प्रसिद्ध नाम है। यहां के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस मनाने के लिए हर साल भारी मात्रा में सैलानी यहां पहुंचते हैं। इस प्लेस को व्हाइट क्रिसमस स्पॉट के नाम से भी जाना जाता है। यहां दिसंबर में बर्फबारी होने लगती है, ऐसे में यह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए एक आदर्श प्लेस है। दिल्ली से शिमला जाने के लिए प्राइवेट कैब या फिर बस ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

3. युमथांग, सिक्किम

युमथांग वैली, जिसे सिक्किम का स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है, एक खूबसूरत फूलों की घाटी है जो दिसंबर में बर्फ से ढकी जाती है। अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा हो, तो यहां जा सकते हैं। यहां भी अफोर्डेबल होमस्टे और होटल मिल जाते हैं। क्रिसमस पर इस शहर की चकाचौंध डबल हो जाती है। अगर आप गंगटोक या आस-पास रहते हैं, तो सड़क मार्ग से भी यहां पहुंच सकते हैं। वहीं, अगर दिल्ली या आस-पास के इलाकों में रहते हैं, तो हवाई मार्ग चुन सकते हैं।

---विज्ञापन---

Snowfall in Jammu Kashmir Himachal Pradesh Uttarakhand

4. लद्दाख

---विज्ञापन---

लद्दाख बाइकर्स का फेवरेट पॉइंट है, जो बर्फबारी और सर्दियों में एक शांतिपूर्ण स्थल है। वैसे तो यहां का मौसम सर्दियों में बहुत ठंडा होता है, लेकिन क्रिसमस के समय स्नोफॉल देखने यहां घूमने जा सकते हैं। बर्फ से ढकी चोटियां और जमी हुई झीलें इसे एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए स्पेशल बना देती हैं। यहां का निकटतम हवाई अड्डा लेह में कुशोक बकुला रिम्पोछे है।

5. मनाली

---विज्ञापन---

मनाली हिमाचल प्रदेश का एक सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जहां क्रिसमस के समय बर्फबारी होती है। फैमिली ट्रिप के लिए यह प्लेस बेस्ट है, क्योंकि यहां पहुंचना भी आसान है और रहना-खाना भी बाकी की तुलना में अफोर्डेबल है। मनाली में ट्रांसपोर्टेशन के भी कई ऑप्शन्स हैं, जो किफायती भी हैं। मनाली के होटलों में क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टीज भी होती हैं।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 08, 2024 02:05 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola