Char Dham Yatra Health Tips: चारधाम को लेकर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगता है। लोग दूर-दूर से इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी लोग उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस साल यानी 2024 में 10 मई आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ-साथ चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। इससे पहले जान लें कि यात्रा पर जाने से पहले कौन-सी बातों का ध्यान रखना चाहिए?
आपको बता दें कि बुधवार को हरिद्वार से यात्रा के लिए 135 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो चुका है जो 17 मई को यात्रा पूरी करके वापस लौटेगा। अगर बात करें केदारनाथ की तो केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई 2024 को खोले जाएंगे और वहीं दूसरी तरफ 2 मई 2024 को सुबह 6 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।
चारधाम यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- हेल्थ चेकअप करवा लें: दरअसल, इस यात्रा में कई ऐसे रास्ते होते हैं जहां काफी ऊंचाई होती है जिस वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले अपना हेल्थ चेकअप जरूर करवा लें।
- आधार कार्ड या यात्रा पास लेकर चलें: अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो इस दौरान अपना आधार कार्ड या यात्रा पास ट्रैवलिंग बैग में जरूर रखकर चलें।
- परेशानी महसूस होने पर स्वास्थ्य केंद्र या 104 हेल्पलाइन पर संपर्क: अगर आपको यात्रा के दैरान सिर दर्द, दिल की धड़कनें तेज होना, चक्कर आना, उलटी आना, घबराहट, खांसी, थकान, सांस फूलना, हाथ-पांव और होठों का नीला पड़ना जैसे बाकी लक्षण महसूस होते हैं तो उसे अनदेखा न करके तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र या 104 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
- ट्रैवलिंग बैग में ये रखें: अपने बैग में खांसी की दवाई, आयोडीन, पेनकिलर, एंटीबायोटिक्स, सर्दी और बुखार की गोली जरूर रखें।
- आराम जरूरी: तीर्थस्थल पर पहुंचने से पहले रास्ते में एक दिन का आराम जरूर करें।
- खाली पेट न रहें: पैदल यात्रा के दौरान बीच में रेस्ट करें। पेट खाली न रखें और बीच-बीच में पानी पीते रहें।
- इन्हें यात्रा पर ले जाने से बचें: ज्यादा बुजुर्ग, कोरोना संक्रमित रह चुके व्यक्ति या बीमार व्यक्ति को यह यात्रा करने से बचना चाहिए या कुछ समय के लिए इस प्लान को टाल देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: इन 7 तरीकों से सस्ते में मना सकेंगे छुट्टियां, यादगार बन जाएगा सफर
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
8 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
16 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
18 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
21 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
23 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
24 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
32 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
34 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines