---विज्ञापन---

चैत्र नवरात्र में करें मां ब्रह्मचारिणी के इन 3 मंदिरों के दर्शन, खास है इनकी मान्यता

Maa Brahmacharini Famous Temple: चैत्र नवरात्र के दौरान अगर आप भी मां ब्रह्मचारिणी के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन करने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं देवी ब्रह्मचारिणी को समर्पित देश के फेमस मंदिरों के बारे में।  

---विज्ञापन---

Maa Brahmacharini Famous Temple: सनातन धर्म के लोगों के लिए चैत्र नवरात्र का बहुत महत्व है। नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से हो गई है, जिसका समापन 17 अप्रैल को होगा।

नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा के मंदिरों में अलग ही धूम देखने को मिलती है। मंदिरों को खासतौर पर फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। आज हम आपको देश के मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित उन मंदिरों के बारे में बताएंगे,  जहां अगर आप नवरात्र के दौरान जाते हैं, तो आपको बहुत अच्छा लगेगा। आइए जानते हैं उन मंदिरों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में करें दिल्ली के इन 3 मंदिरों के दर्शन, दिल की हर मनोकामना होगी पूरी

ब्रह्मचारिणी देवी मंदिर

ब्रह्मचारिणी देवी मंदिर, वाराणसी शहर के काशी में स्थित है। मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित यह मंदिर देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। हर साल नवरात्र के मौके पर यहां पर बड़ी संख्या में लोग मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। बता दें कि नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है।

---विज्ञापन---

माना जाता है कि नवरात्र के दूसरे दिन जो भी व्यक्ति यहां पर मौजूद देवी ब्रह्मचारिणी की मूर्ति के सामने सिर झुकाकर माथा टेकता है, उस पर सदा मां की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा उसके घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

---विज्ञापन---

बगोई माता मंदिर

मध्य प्रदेश के देवास जिले के जंगलों में बगोई माता का मंदिर स्थित है। इस मंदिर में मां बगोई की पूजा देवी ब्रह्मचारिणी के रूप में की जाती है। नवरात्र के दौरान यहां पर मां के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण पहुंचते हैं। माना जाता है कि जब भी किसी व्यक्ति को परजीवी बीमारी होती है और अगर वो यहां पर एक बार माथा टेक लेता है, तो उसकी बीमारी दूर हो जाती है।

मां पूर्वी देवी बाघम्बारी मंदिर

लखनऊ के शास्त्री नगर में देवी ब्रह्मचारिणी को समर्पित मां पूर्वी देवी बाघम्बारी मंदिर स्थित है। हर साल नवरात्र के दूसरे दिन यहां मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लग जाता है। इसके अलावा नवरात्र के खास मौके पर मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया जाता है। इस मंदिर में खासतौर पर मां ब्रह्मचारिणी को बादाम, काजू और मखाने का भोग लगाया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- एक मोक्ष का दरवाजा, दूसरा स्वर्ग का रास्ता: 5 पॉइंट में जानें श्रीकृष्ण के द्वारकाधीश मंदिर के रहस्य

First published on: Apr 10, 2024 06:30 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola