Skandamata Famous Temple: भारत में हिंदू देवी-देवताओं को समर्पित कई प्राचीन मंदिर स्थित है। त्योहारों और व्रत के दौरान मंदिरों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इसके अलावा हर एक मंदिर का इतिहास जितना रोचक है, उतनी ही उनकी मान्यता खास है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवरात्रि का भी बहुत महत्व है। इसी वजह से नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के मंदिरों में रौनक देखने को मिलती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री, दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरा दिन मां चंद्रघंटा, चौथा दिन मां कुष्मांडा और पांचवें दिन मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। आज मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है।
आज हम आपको देश में मौजूद मां स्कंदमाता को समर्पित मंदिरों के बारे में ही बताएंगे, जहां नवरात्रि के दौरान जीवन में हर एक व्यक्ति को जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं उन मंदिरों के बारे में।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में करें दिल्ली के इन 3 मंदिरों के दर्शन, दिल की हर मनोकामना होगी पूरी
बागेश्वरी देवी मंदिर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के जगतपुरा क्षेत्र में मां स्कंदमाता को समर्पित एक प्राचीन मंदिर स्थित है। मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता को समर्पित इस मंदिर को बागेश्वरी देवी नाम से जाना जाता है। पुराणों में भी बागेश्वरी देवी मंदिर का उल्लेख है।
कहा जाता है कि यहां पर जो मां स्कंदमाता की मूर्ति है, उसे किसी ने बनाया नहीं था। बल्कि वो खुद प्रकट हुई थी। नवरात्रि के दौरान बागेश्वरी देवी मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में लोग मां के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। माना जाता है कि मां अपने दर से किसी भी भक्त को खाली हाथ नहीं जाने देती हैं। वो सभी की मुराद को पूरा करती हैं।
देवी स्कंदमाता मंदिर
मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में सांकल कुआं के निकट मां स्कंदमाता को समर्पित विशाल मंदिर स्थित है। साल 1998 में इस मंदिर की स्थापना गांव वालों द्वारा की गई थी।
कहा जाता है कि तब से लेकर अभी तक नवरात्रि के दौरान यहां पर विशाल झांकी निकाली जाती है। इसके अलावा नवरात्रि के पांचवें दिन यहां पर मां स्कंदमाता की विशेष आरती की जाती है। साथ ही अखंड ज्योत जलाई जाती है। कहा जाता है कि जो भी भक्त बच्चे की मुराद लेकर मां के पास आता है, उसकी इच्छा जरूर पूरी होती है।
मां जगदम्बा मंदिर
राजस्थान के अजमेर जिले में मां जगदम्बा को समर्पित एक मंदिर स्थित है। इस मंदिर की खासियत ये है कि यहां पर मां दुर्गा के 9 स्वरूप के एक साथ दर्शन होते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण पहुंचते हैं। नवरात्रि के दिनों में मंदिर को खासतौर पर फूलों से सजाया जाता है। इसके अलावा मेले का भी आयोजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भी भक्त यहां पर मौजूद मां जगदम्बा के 9 स्वरूप की पूजा करता है। मां उसकी हर मुराद पूरी करती हैं।
ये भी पढ़ें- एक मोक्ष का दरवाजा, दूसरा स्वर्ग का रास्ता: 5 पॉइंट में जानें श्रीकृष्ण के द्वारकाधीश मंदिर के रहस्य
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines