---विज्ञापन---

नवरात्रि में करें मां चंद्रघंटा के इन 3 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामना

Maa Chandraghanta Famous Temple: नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। इस दिन हिंदू मंदिरों में खास रौनक देखने को मिलती है। अगर आप भी मां चंद्रघंटा के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं देवी चंद्रघंटा को समर्पित देश के फेमस मंदिरों के बारे में।  

Maa Chandraghanta Famous Temple: देश में देवी-देवताओं को समर्पित कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जिनका अपना इतिहास और मान्यता है। त्योहारों और खास तिथि के दिन मंदिरों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। नवरात्रि के दौरान भी मां दुर्गा को समर्पित मंदिरों में भी अलग ही धूम देखने को मिलती है।

नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री और दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। वहीं तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। आज हम आपको देश के फेमस मां चंद्रघंटा को समर्पित उन 3 मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां नवरात्रि के दौरान हर एक व्यक्ति को जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं उन मंदिरों के बारे में।

---विज्ञापन---

चंद्रघंटा मंदिर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मां चंद्रघंटा का प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि पुराणों में मां चंद्रघंटा को समर्पित इस मंदिर से जुड़ी मान्यता का उल्लेख किया गया है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दर्शन करने के लिए यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग आते हैं। माना जाता है कि मां अपने दर से किसी को भी खाली हाथ नहीं जाने देती हैं। जो भी भक्त मां के दर पर अपनी इच्छा लेकर आता है, मां उसे जरूर पूरा करती हैं।

---विज्ञापन---

चंद्रघंटा देवी मंदिर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में मौजूद काशी नगरी में मां चंद्रघंटा को समर्पित चंद्रघंटा देवी मंदिर स्थित है। नवरात्रि के दौरान यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर मां चंद्रघंटा को खासतौर पर दूध से बनी एक खास मिठाई का भोग लगाया जाता है, जिसे रोज प्रात: काल में मंदिर में ही बनाया जाता है।

झंडेवालान् मंदिर

दिल्लीवासियों के बीच दिल्ली के करोल बाग में स्थित झंडेवालान् मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर देवी झंडेवाली की सुंदर मूर्ति के साथ-साथ मां चंद्रघंटा की भी मूर्ति विराजमान है। नवरात्रि के दौरान मंदिर को खासतौर पर फूलों और रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया जाता है। नवरात्रि के तीसरे दिन तो मां चंद्रघंटा के दर्शन करने के लिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण पहुंचते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में करें दिल्ली के इन 3 मंदिरों के दर्शन, दिल की हर मनोकामना होगी पूरी

First published on: Apr 11, 2024 06:30 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola