लद्दाख की खूबसूरत वादियों की सैर करने और धार्मिक यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाले बिहार के नागरिकों के लिए एक बेहद बड़ी और खुशखबरी वाली खबर आई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पर्यटन और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है. बिहार सरकार अब अपने नागरिकों को लद्दाख की यात्रा के लिए 20,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. कैबिनेट ने पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना-2026’ के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है.
क्या है योजना और कैसे मिलेगा 20 हजार का फायदा?
इस नई योजना के तहत बिहार के मूल निवासी लद्दाख में सिंधु नदी के दर्शन और यात्रा पूरी करने के बाद सरकार से आर्थिक मदद का दावा कर सकते हैं. सरकार ने अनुदान के लिए एक पारदर्शी पैमाना तय किया है. यात्रियों को उनके कुल यात्रा खर्च का 50 प्रतिशत या प्रति व्यक्ति अधिकतम 20,000 रुपये, दोनों में से जो भी राशि कम होगी, वह अनुदान (सब्सिडी) के रूप में सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी.
यह भी पढ़ें: 40 साल से नहीं मुस्कुराई यह महिला, वजह जानकर आप भी करने लगेंगे यही काम
कैबिनेट विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य उन श्रद्धालुओं और पर्यटकों को वित्तीय संबल प्रदान करना है, जो भारी खर्च के कारण लद्दाख की इस पवित्र और सांस्कृतिक यात्रा पर जाने से वंचित रह जाते थे.
क्या हैं इस योजना की शर्तें?
सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी नियम और शर्तें भी तय की हैं.
- आयु सीमा: योजना का लाभ केवल उन्हीं तीर्थयात्रियों को मिलेगा जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है. बच्चों और किशोरों को इस अनुदान के दायरे से बाहर रखा गया है.
- सीमित सीटें: सरकार प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 100 तीर्थयात्रियों को ही इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करेगी.
- पर्यटन विभाग जल्द ही इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत गाइडलाइंस जारी करेगा, जिसके बाद पात्र लोग इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.
बिहार में ‘हेली और एयर टूरिज्म’ का भी होगा आगाज
लद्दाख यात्रा के अलावा, सम्राट कैबिनेट ने घरेलू पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने के लिए ‘हेली टूरिज्म’ (Heli Tourism) और ‘एयर टूरिज्म’ नीति को भी हरी झंडी दी है. इसके तहत अब राजधानी पटना से राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए सीधी हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘बिहार छोड़ो या श्मशान जाओ’, अपराधियों को CM सम्राट चौधरी की खुली चेतावनी
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
5 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
7 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
10 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
12 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
13 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
21 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
23 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
24 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
24 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines