Air India Express: एयर इंडिया ने पंजाब के यात्रियों को एक नई सौगात दी है। दरअसल, सैलानियों की सुविधा के लिए कंपनी ने 27 दिसंबर 2024 से अमृतसर से बैंकॉक और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। इस नई सर्विस से बेंगलुरु जाने वाले या पंजाब और चंडीगढ़ के टूरिस्टों को बैंकॉक जाने में आसानी होगी। ये सेवाएं हफ्ते में चार दिन उपलब्ध होंगी तथा Boeing 737 Max 8 जेट से उड़ान भरी जाएगी। यह कदम कनेक्टिविटी को बढ़ाने और यात्रा को और भी आरामदायक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
ऐसा होगा शेड्यूल
Amritsar-Bangkok (हफ्ते में 4 दिन)
अमृतसर से बैंकॉक के लिए सबसे पहली उड़ान सुबह 10:40 मिनट पर और दूसरी शाम 5:00 बजे रवाना होगी।
बैंकॉक से अमृतसर के लिए पहली फ्लाइट शाम 6:00 बजे और दूसरी रात 9:30 बजे उड़ान भरेगी।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Amritsar-Bengaluru (सप्ताह में 4 दिन)
बेंगलुरु से अमृतसर जाने के लिए सुबह 5:55 मिनट पर पहली और फिर दूसरी सुबह 9:20 मिनट पर रवाना होगी।
अमृतसर से बेंगलुरु के लिए रात 11:30 बजे और सुबह 2:45 मिनट पर रवाना होगी।
बैंकॉक जाने के अन्य ऑप्शन्स
थाई लॉयन एयर, एयरलाइन सर्विस से अमृतसर टू बैंकॉक के लिए फ्लाइट ले सकते हैं।
इंडिगो एयरलाइन भी वाया कोलकाता या दिल्ली टू बैंकॉक की सर्विस प्रोवाइड करता है। हालांकि, इंडिगो हफ्ते में 31 उड़ानों को अमृतसर से बैंकॉक के लिए रवाना करते है।
एयर इंडिया भी अमृतसर से वाया नई दिल्ली टू बैंकॉक फ्लाइटें उपलब्ध कराता हैं।
बेंगलुरु जाने के लिए फ्लाइटें
अमृतसर से बेंगलुरु जाने के लिए हफ्ते में 15 फ्लाइट रवाना होती हैं, जिसमें पहली फ्लाइट सुबह 6 बजे रवाना होती है।
बैंकॉक घूमने का बेस्ट टाइम
बैंकॉक की सैर करने के लिए बेस्ट टाइम नवंबर से फरवरी के बीच का है। इस मौसम में यहां का तापमान ठंडा होता है। न्यू ईयर और क्रिसमस के समय इस जगह को एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए। फेस्टिव सीजन में यहां के बाजारों की चकाचौंध अलग होती है। बैंकॉक के लोकल फूड्स भी जरूर ट्राई करने चाहिए।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
15 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
16 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
32 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
34 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
37 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
39 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
40 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
48 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines