Train Seat Booking Tips For Night: रात का लंबा ट्रेन सफर सुनने में जितना मजेदार लगता है, उतना ही थकाने वाला भी हो सकता है, खासकर जब सीट सही ना मिले. कई बार लोग जल्दबाजी में टिकट बुक कर लेते हैं और बाद में पूरी रात करवटें बदलते रहते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप सफर से पहले ही समझ लें कि कौनसी सीट आपके लिए सबसे आरामदायक रहेगी. सही बर्थ का चुनाव ना सिर्फ आपकी नींद बेहतर बनाता है, बल्कि पूरे सफर को भी आसान और सुखद बना देता है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि अगर आप रात में सफर करने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 10 हजार में घूमें भारत की ये शानदार जगहें, कम पैसों में भी बन सकती है यादगार ट्रिप
रात के सफर के लिए कौन सी सीट सबसे बेहतर?
वैसे तो आप अपनी पसंद के हिसाब से बुक कर सकते हैं, लेकिन अगर आप अकेले हैं तो आपको अपर बर्थ सीट बुक करनी चाहिए. यह सीट नींद के लिए सबसे बढ़िया होती है. अगर आपका मकसद बिना डिस्टर्ब हुए आराम से सोना है तो अपर बर्थ सबसे अच्छा ऑप्शन है. वहीं, अगर आप अपने परिवार के साथ सफर कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप लोअर बर्थ का इस्तेमाल करें. यहां पर आपको हर तरह की सुविधा आसानी से मिल जाएगी, लेकिन इसमें रात में लोगों की आवाजाही से नींद डिस्टर्ब हो सकती है.
टिकट बुक करते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
पहले से टिकट बुक करें- ऐसा करने पर आपकी पसंद की सीट मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.
कोच सेलेक्ट करें- आप अपने बजट के हिसाब से कोच सेलेक्ट कर सकते हैं. यहां पर आपको 2AC और 3AC वाले कोच मिल जाएंगे, जिन्हें बेहतर माना जाता है. वहीं, स्लीपर क्लास में ज्यादा भीड़ और शोर हो सकता है तो आपको ध्यान रखना होगा.
दरवाजे और टॉयलेट के पास सीट ना लें- इन दोनों जगहों पर सीट बुक करने से आपको परेशानी हो सकती है. यहां ज्यादा आवाज और मूवमेंट रहता है.
फैमिली के साथ हैं तो एक ही केबिन लें- 4 सीट वाला केबिन फैमिली के लिए परफेक्ट है. यहां पर 2 लोअर और 2 अपर सीटें मिल जाएंगी, जो ज्यादा आरामदायक रहती हैं.
इसे भी पढ़ें- सैंडविच का स्वाद बढ़ा देगी खजूर-इमली की चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे, शेफ पंकज से जानिए रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
12 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
16 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
20 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
22 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines