Traffic Rule 2025: नोएडा में ट्रैफिक जाम की परेशानी को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस जल्द ही अचानक लेन बदलने वाले वाहन चालकों पर सख्ती करेगी। इसके लिए जल्द ही लेन ड्राइविंग रूल्स लागू किए जाएंगे। पहले चरण में शहर की तीन जगहों को चिह्नित किया गया है जहां वाहन चालकों की वजह से जाम लग जाता है। यह जगह सेक्टर-16ए फिल्म सिटी से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले रास्तों पर स्थित हैं। अगले सप्ताह से इन जगहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू होगी। यदि यह व्यवस्था सफल हो गई तो पूरे शहर में इसे लागू किया जाएगा।
संबंधित जगहों पर लगाए जाएंगे सूचना बोर्ड
नियमों को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए चिह्नित जगहों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। यह बोर्ड संबंधित जगह से आधा किलोमीटर पहले लगाए जाएंगे ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क हो जाएं और लेन बदल लें। यदि वे निर्धारित सीमा के बाद लेन बदलते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अचानक लेन बदलने से क्यों लग जाता है जाम?
नोएडा में बड़ी संख्या में वाहन चालक जल्दी निकलने के चक्कर में गलत लेन में आगे बढ़ जाते हैं और कट के पास पहुंचकर अचानक लेन बदल लेते हैं। इससे सीधे जाने वाले वाहन भी जाम में फंस जाते हैं जिससे जाम लग जाता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा इस तरह की स्थिति में सड़क पर विवाद छिड़ जाते हैं।
किन जगहों पर होगी सख्ती?
ट्रैफिक पुलिस ने तीन जगहों को चिह्नित किया है जहां अचानक लेन बदलने से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। जीआईपी मॉल से आगे फिल्म सिटी फ्लाईओवर के पास, ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ आते समय सेक्टर-94 चरखा गोलचक्कर के पास और दलित प्रेरणा स्थल वाले कट के पास जहां पक्षी दाना खाते हैं।
कैसे की जाएगी कार्रवाई?
ट्रैफिक पुलिस कैमरों और ई-चालान सिस्टम से देखेगी की नियमों का पालन ठीक से हो रहा है या नहीं ? कैमरा सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा ताकि जिसने नियमों का उल्लंघन किया है उसे तुरंत पकड़ा जा सके।
पूरे शहर में लागू की जाएगी यह व्यवस्था
इन तीन जगहों पर यह व्यवस्था सफल होने पर इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। इस कदम से यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा और सड़क हादसे भी कम होंगे।
एक्सप्रेसवे पर रखी जाएगी निगरानी
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कभी-कभी अचानक लेन बदलने वालों पर कार्रवाई होती है लेकिन अब इस नियम को सही तरीके से लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट से बंद होंगी दिन की उड़ानें! 35 से ज्यादा फ्लाइट पर होगा असर
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 hr agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
15 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines