Yash Radhika Relationship: कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups) रिलीज हो चुकी है. फैंस को इस फिल्म का इंतजार था और फिल्म रिलीज होते ही हर तरफ चर्चा में है. जहां एक तरफ फिल्म में यश के रिश्ते को बेहद टॉक्सिक (Toxic) दिखाया गया है, वहीं असल जिंदगी में यश की लव स्टोरी किसी फेयरी टेल से कम नहीं है. राधिका पंडित (Radhika Pandit) से मुलाकात, दोस्ती, फोन पर प्यार का इजहार और आखिर में गोआ में एंगेज होना किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लगता है. यश से अक्सर ही इंटरव्यूज के दौरान शादी, पर्सनल लाइफ और उनके और राधिका के रिश्ते पर कई सवाल किए जाते हैं. इन सवालों के जवाब में यश राधिका और अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने से बिल्कुल नहीं झिझकते. यश ने फिल्म टॉक्सिक के बोल्ड सीन्स पर राधिका के रिएक्शन से लेकर उनकी जिंदगी में इम्पोर्टेंस को लेकर भी दिल खोलकर बात की है.
यह भी पढ़ें- Jasmin Bhasin और Aly Goni के घर में दोनों के बेडरूम हैं अलग, एक्ट्रेस ने बताया हैप्पी रिलेशनशिप का सीक्रेट
यश सिर्फ पत्नी को करते हैं फॉलो
यश अपने रिलेशनशिप पर अक्सर ही बात करते नजर आते हैं. अपने कई इंटरव्यूज में यश बता चुके हैं कि उनके और पत्नी राधिका के बीच का रिश्ता कैसा है. यश के इंस्टाग्राम पर 14.7 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं लेकिन वे सिर्फ एक व्यक्ति को फॉलो करते हैं यह एक व्यक्ति उनकी पत्नी राधिका हैं. यश ने इसकी वजह बताते हुए कहा, “मैं अपनी पत्नी को क्यों फॉलो करता हूं, क्योंकि वह एक ही दोस्त हैं जो मेरे पास हैं, वो मेरी दोस्त हैं और फॉलो करना भी पड़ता है ना, जीरो रखेंगे तो मुश्किल हो जाएगा. मजाक से हटकर, वो मेरी जिंदगी में एक बहुत महत्वपूर्ण इंसान हैं. हम सीरियल्स करते हुए एक साथ बड़े हुए हैं, उन्होंने मुझे देखा है, वह मेरी जिंदगी का हिस्सा रही हैं. मैं बहुत खुश हूं, खुदको खुशनसीब समझता हूं कि वो मेरी जिंदगी में एक मजबूत स्तंभ की तरह हैं.”
यश ने आगे बताया, “वो मेरी जिंदगी में तब नहीं आई थीं जब मैं सफल था, तब आईं जब मैं कुछ नहीं था, हम दोनों ही कुछ नहीं थे. यह हमारे रिश्ते की सबसे खास बात है कि हमारे पास कार भी नहीं थी, हमारे पास कुछ नहीं था, हम एक साथ बड़े हुए और आज हमारे पास बहुत कुछ है. हम एकसाथ रहना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. उस चीज के लिए मैं बहुत खुश हूं और वह ही मेरी जिंदगी की सबसे इम्पोर्टेंट इंसान हैं.”
बोल्ड सीन्स पर बताया पत्नी का रिएक्शन
फिल्म टॉक्सिक में बोल्ड सीन्स करने पर पत्नी का क्या रिएक्शन रहा, इसपर यश ने कहा, “मुझे लगता है कि यह जानकर हर पार्टनर अनकंफर्टेबल महसूस करेगा. मैं झूठ नहीं बोलना चाहता. लेकिन, हमें यह समझना जरूरी है कि यह आर्ट है, क्राफ्ट है.” यश ने आगे बताया, “हां, वह खुश नहीं होगी यह देखकर लेकिन वो अपसेट नहीं है क्योंकि वह मुझपर विश्वास करती है. सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि वो भी एक्टर है समझती है कि यह नौकरी है. और जब में वो सब कर रहा होता हूं तो एक एक्टर यह करता है उनका पति नहीं.”
राधिका मेरी ताकत है
यश ने अपने एक इंटरव्यू में पत्नी राधिका के लिए कहा था कि वह उनकी ताकत हैं. यश ने कहा, “मैं अपने पार्टनर को पाकर खुद को बहुत लकी महसूस करता हूं. राधिका मेरी ताकत है और उसने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है, वह मुझे बहुत अच्छे से जानती है, हम एकसाथ ही बड़े हुए हैं. यह एक एडवांटेज है. मैं उसे एक दोस्त की तरह देखता हूं, पत्नी बाद में आता है, बीवी-बच्चे होना, सब है लेकिन वह एक दोस्त की तरह, एक लाइफ पार्टनर की तरह जानती हैं कि मुझे क्या अच्छा लगता है.”
पत्नी ने पैसों पर नहीं किया कभी सवाल
राधिका और अपने रिश्ते में पैसों के बारे में भी यश ने बात की. यश ने बताया, “वह एकलौती ऐसी व्यक्ति हैं जिन्होंने मुझसे कभी यह नहीं पूछा है कि इस फिल्म से हमें क्या मिला. या तुमने कितने पैसे कमाए. उसने कभी मुझसे नहीं पूछा कि यह एक अच्छा चुनाव है या बुरा चुनाव है, उसने बस यह पूछा है कि क्या तुम खुश हो.”
यह भी पढ़ें – तुम लोग का ब्रेकअप होगा… सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल के रिश्ते पर क्यों कही थी यह बात
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
4 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
8 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
9 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines