Jasmin Bhasin और Aly Goni के घर में दोनों के बेडरूम हैं अलग, एक्ट्रेस ने बताया हैप्पी रिलेशनशिप का सीक्रेट

Jasmin Bhasin Aly Goni Love Story: जैस्मिन भसीन ने हाल ही में अपने और अली के रिश्ते पर बात की, जैस्मिन ने बताया दोनों का रिश्ता कैसा है, दोनों कब मिले थे, किसने पहले प्रपोज किया और अब दोनों एकसाथ किस तरह रहते हैं.

Jasmin Bhasin Aly Goni Relationship

जैस्मिन भसीन और अली गोनी 6 साल से रिलेशनशिप में हैं. Image - Jasmine BhasinNEWS24

Jasmin Bhasin Aly Goni Relationship: एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और एक्टर अली गोनी पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं. बिग बॉस 14 के दौरान दोनों एकदूसरे के प्यार में पड़े थे और तभी से रिलेशनशिप में हैं. मुंबई में दोनों का घर है जहां दोनों साथ रहते हैं. जैस्मिन और अली की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं और अक्सर दोनों से सवाल भी करते हैं कि वे शादी कब करने वाले हैं. एक्टर्स इस बारे में कम ही बात करते हैं, लेकिन अपने हैप्पी रिलेशनशिप (Happy Relationship) के बारे में अक्सर ही बात करते हैं. कर्ली टेल्स के साथ इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया है कि अली और जैस्मिन एक ही घर में रहते हैं लेकिन उनके बेडरूम अलग-अलग हैं. जैस्मिन ने 6 साल के रिश्ते के सक्सेसफुल और अच्छा होने के सीक्रेट्स भी शेयर किए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

जैस्मिन ने बताई अलग-अलग बेडरूम में रहने की वजह

एक ही घर में रहते हुए अलग-अलग बेडरूम होने को लेकर जैस्मिन कहती हैं, “मुझे लगता है कि आपका अपना पर्सनल स्पेस होना जरूरी है. कई बार आपका पैकअप लेट होता है, आपको सुबह जल्दी काम पर पहुंचना है, तब आप नहीं चाहते कि आपका वो एक्सॉर्शन आपके पार्टनर पर असर डाले. आपको कभी-कभी अपना पर्सन स्पेस चाहिए होता है. इसीलिए यह बहुत सोचा-समझा फैसला था और हमें इस बात की बेहद खुशी है.”

जैस्मिन ने जाहिर किया था प्यार

विज्ञापन

अपनी प्रेम कहानी बताते हुए जैस्मिन ने कहा, “हम दोस्त थे, हम खतरों के खिलाड़ी के लिए मिले थे. मैने कभी बर्फ नहीं देखी थी तो उसकी बहन और जीजा जी, सभी ने मिलकर श्रीनगर की ट्रिप प्लान की थी ताकि मैं बर्फ देख संकू. 31 दिसंबर का दिन था और मैंने उसे बता दिया कि देखो मुझे लगता है मैं तुम्हारे प्यार में पड़ गई हूं और मुझे तुम बेहद अच्छे लगते हो. कोई प्रेशर नहीं है.”

विज्ञापन

जैस्मिन इस बात का जिक्र करती हैं कि जब उन्होंने अपने दिल की बात कही थी तो दोनों ने यह फैसला किया था कि वे दोस्त रहेंगे और देखा जाएगा क्या होता है. दोनों दोस्त थे और दोस्ती को बदलकर रिलेशनशिप में आना आसान नहीं था. बिग बॉस करने से पहले तक दोनों अपने प्यार को नकार रहे थे लेकिन बिग बॉस के बाद दोनों इस डिनायल से निकले और जो कुछ बिग बॉस में हुआ वो सभी ने देखा.

एकदूसरे से बहस नहीं करते अली और जैस्मिन

विज्ञापन

जैस्मिन ने बताया कि अगर किसी बात पर दोनों की सहमति नहीं होती है तब भी अली और जैस्मिन के बीच बहस नहीं होती है. जैस्मिन बताती हैं कि अली और जैस्मिन के बीच एक अनकही समझदारी है यानी अनसेड अंडरस्टेंडिंग है जिससे वे समझ जाते हैं कि दोनों में से किसी को कोई बात परेशान कर रही है.

रिजेक्शन के डर पर क्या बोलीं जैस्मिन

विज्ञापन

जैस्मिन ने बताया कि इस रिश्ते में वे पहली थीं जिन्होंने अपने प्यार का इजहार किया था. जैस्मिन ने कहा कि उनके दिल में जो आता है वह कह देती हैं और उन्हें रिजेक्ट होने का डर नहीं था. अगर वह उस दिन अपने दिल की बात नहीं कहतीं तो शायद जिंदगी अलग होती और वे दोनों साथ नहीं होते.

6 साल के रिश्ते से क्या सीखा

विज्ञापन

अली के साथ 6 साल के रिलेशनशिप पर जैस्मिन कहती हैं, “कई बार ऐसा वक्त होता है जब लगता है कि शायद मैंने कोई गलत फैसला लिया है, मैं इस रिलेशनशिप में क्यूं हूं वगैरह वगैरह, लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि जब आप ऐसे समय से गुजर रहे होते हैं तो आपको एकसाथ बिताए अच्छे वक्त में पीछे मुड़कर देखने की जरूरत होती है, आपको खुद को याद दिलाना होता है कि आपने इस व्यक्ति को क्यों चुना था. हम इंसान हैं हमारे अलग-अलग हालात होते हैं, अलग-अलग मूड होते हैं, हम कभी नहीं जानते कि हम किस चीज से गुजर रहे हैं या जिंदगी हमें क्या दे रही है. तो आप अपने पार्टनर के साथ पूरी तरह ईमानदार रहे सकते हैं.”

जैस्मिन आगे कहती हैं, “मैं अपने आस-पास देखती हूं ऐसे कई कपल्स हैं जो मुश्किल समय से गुजरने के दौरान एकदूसरे से दूर हो जाते हैं. यह वह समय है जब आपको एकदूसरे के साथ खड़े होने की जरूरत होती है. चाहे आपको लगे कि यह सही नहीं है क्योंकि उस इंसान का वक्त ठीक नहीं है तो वह ठीक सोच भी नहीं पा रहा है तो आप उसे वो वक्त दो. जब सबकुछ ठीक हो जाए तब आप बात करो. मुझे अपने अनुभव से लगता है कि जब वक्त ठीक होता है तो सबकुछ अपनेआप ठीक हो जाता है. आपको रिलेशनशिप में वो पेशंस और भरोसा होना जरूरी है.” जैस्मिन का मानना है कि रिलेशनशिप फॉर्स्ड नहीं होना चाहिए, रिश्ते में प्यार होना चाहिए और रिश्ता आसान होना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ