Top Flower markets in India: चाहे कोई भी पर्व हो, शादी-ब्याह हो या फिर कोई पार्टी फूलों की खूबसूरती हर माहौल को खास बना देती है। चाहे वे फूलों की माला हो, गजरा या डेकोरेशन। फूलों की डिमांड हर शहर में हमेशा बनी रहती है। अगर आप भी कुछ फेमस फूल बाजारों के बारे में जानना चाहते हैं और पूजा या त्योहारों के लिए फूलों की खरीदारी करना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कुछ टॉप फ्लावर मार्केट्स के बारे में। इन बाजारों की रौनक देखकर आप अपने मन प्रसन्न कर सकते हैं।
के. आर. फ्लोरल मार्केट
बेंगलुरु का के. आर. मार्केट (Krishna Rajendra Market) दक्षिण भारत का सबसे बड़ा फूल बाजार है। यहां सुबह-सुबह ताजे फूलों की भारी डिमांड होती है। यहां गुलाब, चमेली, गेंदा, ऑर्किड से लेकर विदेशी फूलों तक सभी तरह के फूल सस्ते दामों में मिलते हैं। त्योहारों के समय यह बाजार पूरी तरह खचाखच भरा रहता है।
गाजीपुर फूल मंडी
दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी उत्तर भारत की सबसे बड़ी फूल मंडियों में से एक है। यहां देशभर से फूल आते हैं और हर सुबह भारी भीड़ लगती है। शादी, पूजा, इवेंट्स के लिए यह जगह एक बेहतरीन ऑप्शन है। गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा जैसे फूल यहां थोक में सस्ते दामों पर मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- Homemade Natural Sindoor: बाजार का सिंदूर छोड़िए, घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर- जानिए कैसे?
गुडीमलकापुर फूल मंडी
हैदराबाद की गुडीमलकापुर फूल मंडी बहुत ही फेमस है। यहां हर दिन हज़ारों लोग ताजे फूलों की खरीदारी के लिए आते हैं।
यह बाजार विशेष रूप से दक्षिण भारतीय फूलों जैसे मोगरा, चमेली और गुलछड़ी के लिए जाना जाता है। सुबह-सुबह आना यहां सबसे अच्छा रहता है।
दादर फूल बाजार
मुंबई का दादर फ्लावर मार्केट शहर का सबसे पुराना और लोकप्रिय फूल बाजार है। यहां लोकल फ्लोरिस्ट से लेकर बड़े इवेंट डेकोरेटर तक सभी अपनी जरूरत के फूल खरीदते हैं। बाजार में रंग-बिरंगे फूलों की महक हर सुबह छा जाती है।
मुल्लिक घाट फूल बाजार
हावड़ा ब्रिज के पास स्थित यह फूल बाजार एशिया के सबसे बड़े फूल बाजारों में से एक माना जाता है। यहां गेंदा, गुलाब, हिबिस्कस और गेंदे की मालाएं बड़े पैमाने पर मिलती हैं। यहां की रौनक और खुशबू इतनी आकर्षक होती है कि लोग सिर्फ देखने तक भी पहुंच जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Hartalika Teej 2025: अपने शादी के दुपट्टे को तीज पर ऐसे करें स्टाइल, दिखेंगे सबसे अलग
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
3 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
7 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
10 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
11 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
14 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines