News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Homemade Natural Sindoor: बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले सिंदूर में अक्सर रंग और खुशबू के लिए हानिकारक रसायनों की मिलावट होती है, जो आगे चलकर आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप नेचुरल सिंदूर बनाना चाहती हैं, लेकिन यह समझ नहीं आ रहा कि कैसे बनाया जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको होममेड नेचुरल सिंदूर बनाने के दो आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप कम सामग्री में तैयार कर सकती हैं और किसी डिब्बी में स्टोर भी कर सकती हैं।
एक कटोरी या प्लेट में 4 चम्मच हल्दी लें। इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह मिलाएं।अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस मिलाएं और चलाते रहें। मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक उसका रंग लाल सिंदूर जैसा न हो जाए। अब इसमें गुलाब जल या गुलाब तेल मिलाएं। आपका होममेड DIY सिंदूर तैयार है। इसे किसी छोटे डिब्बे में स्टोर करें और रोजाना प्रयोग में लाएं।
ये भी पढ़ें- Homemade Kajal: क्या आप भी काजल लगाने के शौकीन हैं? घर पर बनाएं काजल, बिना केमिकल के
सबसे पहले मिक्सी में 4 चम्मच हल्दी डालें। अब इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 से 2 चम्मच घी डालें। इन सभी चीजों को मिक्सी में अच्छी तरह मिक्स करें। जब इसका रंग गहरा लाल हो जाए, तो इसे निकालकर किसी डिब्बे में भर लें। बस तैयार है आपका लाल सिंदूर, जिसे आप सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Mehndi Cone DIY: बची हुई मेहंदी की कीप को अब फेंके नहीं, जानें इसका कमाल का उपयोग
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।