Travel Destination: शादी के बाद हर कपल के मन में सबसे पहला ख्याल आता है हनीमून कहां मनाएं? बहुत से लोग लंबे समय तक इस सोच में रहते हैं कि कौन-सी जगह रोमांटिक होने के साथ बजट-फ्रेंडली भी हो. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ ऐसी ही कोई जगह ढूंढ रहे हैं, जहां खूबसूरती, शांति और यादगार पल तीनों मिलें, तो आइए जानते हैं भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां आप हनीमून ट्रिप को बना सकते हैं खास और यादगार. इसके साथ ही अपने पलों का खुल के मजा ले सकते हैं.
टॉप 5 घूमने की जगह | Top 5 Places To Visit
शिमला – मनाली
बर्फ से ढकी पहाड़ियां, पाइन के जंगल और ठंडी हवाएं शिमला और मनाली हनीमून कपल्स के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन हैं. आप यहां रोहतांग पास, सोलंग वैली, मॉल रोड और कुफरी जैसी जगहें घूम सकते हैं.
गोवा
अगर आप बीच लवर हैं, तो गोवा से बेहतर जगह नहीं. यहां के सनसेट व्यू, बीच शैक्स, और कैंडल लाइट डिनर आपके हनीमून को यादगार बना देंगे. आप कैलंगूट, बागा, और पालोलेम बीच पर रिलैक्स कर सकते हैं, साथ ही वॉटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं. रात में बीच पर म्यूजिक और डांस का माहौल इसे और भी खास बना देता है.
केरल
हरियाली, बैकवाटर्स और हाउसबोट्स के साथ केरल एक स्वर्ग जैसा हनीमून डेस्टिनेशन है. अलप्पुझा (Alleppey) में हाउसबोट स्टे, मुन्नार की चाय बागानें आपको नेचर के बेहद करीब ले आते हैं.
ये भी पढे़ं-Skin Care: शादी में जानें से पहिले लगाएं ये उबटन, चेहरे को देगा फेशियल से भी दुगना ग्लो
कश्मीर
कश्मीर की खूबसूरती किसी परी कथा जैसी लगती है. यहां की झीलें, बर्फीले पहाड़ और फूलों की घाटियां हर कपल का दिल जीत लेती हैं. इसके साथ ही अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है.
अंडमान निकोबार द्वीप
यह जगह उन कपल्स के लिए परफेक्ट है जो प्राइवेसी और बीच पैराडाइज दोनों चाहते हैं. यहां के राधानगर बीच (Havelock Island) को एशिया का सबसे सुंदर बीच कहा जाता है. आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और कोरल रीफ देखने का आनंद ले सकते हैं
ये भी पढे़ं-Dental Health: सिर्फ ब्रश ही नहीं, इन 5 तरह रखें अपने दांतों का खास ध्यान
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
12 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
16 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
20 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
22 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines