हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें रसोई की यह चीज, बच जाएंगे एयर फ्रेशनर के पैसे

Toilet Smell Removal: टॉयलेट की बदबू के कारण पूरा बाथरूम बदबूदार हो जाता है. ऐसे में अगर आपके घर का भी यही हाल है तो यहां जानिए किस तरह बाथरूम की गंदी बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है.

विज्ञापन
टॉयलेट को खुशबूदार कैसे बनाएं? Image Credits - AI

Toilet Smell Home Remedies: बाथरूम घर का वो हिस्सा है जहां घर के लोग ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले मेहमान भी जरूर जाते हैं. ऐसे में अगर बाथरूम से बदबू (Bathroom Smell) आती है तो खुद का मूड तो खराब होता ही है साथ ही बाहर वाले व्यक्ति के सामने शर्मिंदगी महसूस होती है सो अलग. अगर आपके घर का भी यही हाल है और टॉयलेट की बदबू के कारण पूरा बाथरूम बदबूदार हो जाता है तो यहां जानिए किस तरह इस बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां ऐसे कुछ नुस्खे शेयर किए गए हैं जो बाथरूम को साफ भी रखेंगे और बदबू से छुटकारा भी दिलाएंगे.

यह भी पढ़ें – नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देख लें यह नुस्खा, अंदर की जाली बिना निकाले ही हो जाएगी साफ

टॉयलेट की बदबू कैसे दूर करें | Toilet Ki Badbu Kaise Dur Kare

बेकिंग सोडा आएगा काम

विज्ञापन

बेकिंग सोडा (Baking Soda) को सादा या फिर सिरके में मिलाकर टॉयलेट सीट पर डाला जाए तो यह कमाल का असर दिखाता है. आपको करना बस इतना है कि सिरके में बेकिंग सोडा को मिलाना है और टॉयलेट सीट पर अच्छे से फैला देना है. इसे 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही लगाकर छोड़ देने के बाद टॉयलेट को धोकर साफ कर लें. इससे टॉयलेट सीट की अच्छी सफाई भी हो जाती है और बदबू दूर होती है सो अलग. हफ्ते में 1 -2 बार इस नुस्खे को आजमाने पर ही टॉयलेट की गंदी बदबू दूर रहती है.

नींबू के छिलके आएंगे काम

विज्ञापन

नींबू के छिलकों की महक बाथरूम की बदबू को सोखने का काम करती है. ऐसे में आप पानी में नींबू के छिलकों को उबालकर इस पानी को टॉयलेट सीट में उड़ेल सकते हैं या फिर इसे स्प्रे बोतल में भरकर रख सकते हैं और जब-तब बाथरूम में छिड़क सकते हैं. इससे टॉयलेट से आने वाली बदबू दूर होने लगती है.

बाथरूम में रखें ये चीजें

विज्ञापन

ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें बाथरूम में रखने पर ये चीजें बदबू को सोखने लगती हैं और बाथरूम को खुशबूदार बनाए रखती हैं. आप किसी कटोरी या प्लेट में बेकिंग सोडा, कॉफी ग्राउंड्स या फिर नींबू के कटे हुए स्लाइसेस (Lemon Slices) रख सकते हैं. ये चीजें बाथरूम की गंदगी को सोखने का काम करती हैं.

एसेंशियल ऑयल्स भी आते हैं काम

विज्ञापन

बाथरूम की बदबू को हटाने के लिए एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. लेमनग्रास, लैवेंडर या अपनी पसंद के किसी और एसेंशियल ऑयल को बाथरूम में छिड़क दिया जाए या डिफ्यूजर की मदद से बाथरूम में फैलने दिया जाए तो इससे बदबू कम होने लगती है.

इन तरीकों से भी दूर होगी बाथरूम की बदबू

विज्ञापन
  • टॉयलेट की सफाई में अक्सर ही लोग ऊपर-ऊपर से तो सफाई कर लेते हैं लेकिन टॉयलेट सीट के किनारों की सफाई करना भूल जाते हैं. इन हिडन स्पॉट्स को सही तरह से साफ करने पर टॉयलेट से आने वाली बदबू दूर होने लगती है.
  • बाथरूम को हर समय बंद ना रखें. बाथरूम का दरवाजा या खिड़की को दिन के समय खासतौर से खुला रखें. इससे बाहर की ताजा हवा अंदर आती है और बाथरूम के अंदर की बदबू को बाहर खींच लेती है.
  • एग्जॉस्ट फैन लगाना भी फायदेमंद होता है. बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन लगाने से अंदर की बदबू बाहर निकलती है.

यह भी पढ़ें – पुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह फिर से करें इस्तेमाल, बनाएं घर की ये चीजें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola