टॉयलेट में जाते ही इन आदतों को कहें बाय-बाय, सेहत को खराब कर सकती हैं आपकी ये गलतियां

Healthy Bathroom Habits: टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय की जाने वाली कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपकी सफाई और हाइजीन पर असर डाल सकती हैं. यहां जानिए ऐसी आदतों के बारे में जिन्हें समय रहते बदलना जरूरी है.

Toilet Mistakes

टॉयलेट में की जाने वाली कुछ आम गलतियां आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं. AI Generated Image

Toilet Mistakes: टॉयलेट घर की जगहों में से एक ऐसी जगह है जहां पर हम रोज कई मिनट बिताते हैं लेकिन टॉयलेट से जुड़ी छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान नहीं देते. ये कुछ छोटी-छोटी आदतें शायद देखने में मामूली लग सकती हैं लेकिन सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकती हैं. कई बार व्यक्ति को पता ही नहीं चलता है कि वे जाने-अनजाने खुद को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी ऐसी आदतें (Bad Habits) हैं जो टॉयलेट इस्तेमाल करते वक्त ध्यान में रखने की जरूरत है.

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लश करके तुरंत ढक्कन खुला ना छोड़ें

लोगों की अक्सर एक बुरी आदत होती है कि वो खुले ढक्कन में ही फ्लश कर देते हैं. अगर आपकी टॉयलेट सीट में ढक्कन है तो फ्लश करते समय हमेशा उसे बंद करने की आदत डाल लीजिए. ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लश करने के दौरान उसके पानी की छींटें और गैस आसपास की सतह और आप तक भी आ सकते हैं जिनमें काफी बैक्टीरिया हो सकते हैं इसलिए ढक्कन बंद करना बहुत जरूरी है.

गीला तौलिया टॉयलेट में छोड़ना बंद करें

विज्ञापन

अगर आपका बाथरूम और टॉयलेट अटैच्ड है तो नहाने के बाद या हाथ-मुंह धोने के बाद तौलिया बाथरूम के ही हुक में टांगकर न छोड़ें. ऐसा करने से तौलिया सही से सूख नहीं पाता है. दरअसल टॉयलेट की वजह से पहले से ही नमी ज्यादा होती है जिसकी वजह से तौलिया सूख नहीं पाता है. उसमें बदबू और बैक्टीरिया जैसी समस्या हो जाती है. इसलिए तौलिये को हवादार जगह पर फैलाकर ही सुखाएं.

हर दाग पर तेज क्लीनर डालना सफाई नहीं है

विज्ञापन

टॉयलेट की सफाई करने के लिए अक्सर लोग तेज केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं और उसी क्लीनर से वो टाइल, नल, कमोड और कांच की सफाई करते हैं जिससे टॉयलेट की चमक जल्दी खराब हो सकती है. इसलिए बहुत ज्यादा तेज क्लीनर का इस्तेमाल करने से बचें.

टॉयलेट ब्रश को इस्तेमाल के बाद बंद डिब्बे में गीला न रखें

विज्ञापन

टॉयलेट की सफाई करने के बाद इस्तेमाल किए हुए टॉयलेट ब्रश को तुरंत बंद कंटेनर में गीला करके न छोड़ें वरना नमी की वजह से उसमें से बदबू आ सकती है. इस्तेमाल के बाद सबसे पहले उसे पानी से साफ करके हवा में सूखने के लिए रख दीजिए और उसके बाद वापस उसकी जगह पर रख दीजिए.

टॉयलेट में फोन लेकर बैठने की आदत छोड़ें

विज्ञापन

अगर आप भी टॉयलेट में फोन लेकर जाते हैं तो इस आदत को आज ही छोड़ दीजिए. फोन को टॉयलेट में ले जाने से उसकी सतह पर टॉयलेट के बैक्टीरिया आ जाते हैं फिर वही बैक्टीरिया बेड, डाइनिंग टेबल या रसोई में भी पहुंच जाते हैं. इसलिए फोन को बाहर रखकर ही जाएं और टॉयलेट से आने के बाद पहले हाथों को धोएं तभी फोन का इस्तेमाल करिए.

गीले फर्श को यूं ही न छोड़ें

विज्ञापन

नहाने के बाद बाथरूम के फर्श में जमा हुए पानी को लंबे समय के लिए ऐसे ही न छोड़ दें क्योंकि नमी की वजह से बदबू आ सकती है. हमेशा नहाने के बाद पानी को वाइपर की मदद से नाली की तरफ कर दीजिए और दरवाजा भी खुला छोड़ दीजिए ताकि पानी जल्दी सूख जाए.

यह भी पढ़ें – किचन के सिंक में लग गए हैं पानी के दाग और दिखने लगी है गंदगी तो इस घोल से करें साफ, घर पर तैयार करें इस तरह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ