ऑफिस में बार-बार लगती है भूख तो डेस्क पर रखें ये 7 हेल्दी स्नैक्स, काम पर लगा पाएंगे ध्यान
Healthy Snacks For Office: ऑफिस में बैठे-बैठे कुछ खाने का मन होता है लेकिन बार-बार डेस्क से उठना पॉसीबल नहीं है तो यहां बताए स्नैक्स को ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं आप. ये स्नैक्स हेल्दी भी हैं और टेस्टी भी होते हैं.

Healthy Office Snack: काम करते समय अक्सर ही भूख लगती रहती है या कई बार स्ट्रेस में कुछ खाने का मन करता है. छोटी-मोटी क्रेविंग्स के चलते भी व्यक्ति कुछ खाने के लिए ढूंढता है. लेकिन, ऑफिस में बार-बार उठकर कुछ खाते नहीं बनता है. कई बार समय नहीं मिलता और ना ही कुछ हैवी खाने का मन करता है. ऐसे में आप अपने ऑफिस डेस्क पर कुछ स्नैक्स रख सकते हैं. यहां ऐसे 7 हेल्दी स्नैक्स (Healthy Snacks) का जिक्र किया जा रहा है जो ऑफिस के डेस्क पर रखे जा सकते हैं और जब मन करे आसानी से खाए जा सकते हैं.
भुना हुआ चना
2 / 8भुना हुआ चना ऑफिस के लिए एक अच्छा स्नैक है. इस स्नैक को डेस्क पर रखकर हर थोड़ी देर में खाया जा सकता है. यह क्रंची होता है, स्वाद में अच्छा होता है और इसे खाते हुए हाथ भी गंदे नहीं होते हैं. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर काला चना एक अच्छा स्नैक ऑप्शन है. (Image Credits - Pexels)
मखाना
3 / 8मखाना को अपनी पसंद के मसालों के साथ भूनकर रखा जा सकता है. मखाना एक अच्छा स्नैक है जो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. इसे खाने पर खासतौर से शरीर को फाइबर मिलता है जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ भी रखता है. आप इसे गिल्ट फ्री होकर खा सकते हैं. (Image Credits - Pexels)
सूखे मेवे और बीज
4 / 8ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट और पिस्ता या बीज जैसे कद्दू के बीज या सूरजमुखी के बीज ऑफिस में स्नैक्स की तरह खाए जा सकते हैं. इन ड्राई फ्रूट्स और बीजों में हेल्दी फैट्स होते हैं. (Image Credits - Pexels)
ताजे फल
5 / 8डेस्क पर ताजे फल रखे जा सकते हैं. संतरा, सेब, अमरूद, नाशपाती और केले डेस्क पर रखने के लिए अच्छे फल हैं. (Image Credits - Pexels)
डार्क चॉक्लेट
6 / 8चॉक्लेट यूं तो कम खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन डार्क चॉक्लेट सेहत को फायदे देती है. आप डार्क चॉक्लेट का छोटा टुकड़ा एक बार में खा सकते हैं. इसे खाने पर बार-बार भूख का एहसास नहीं होता है. (Image Credits - Pexels)
पॉपकोर्न
7 / 8पॉपकोर्न असल में एक अच्छा स्नैक ऑप्शन है. यह क्रंची स्नैक है और पेट भरने के लिए भी अच्छा होता है. आप क्लासिक सॉल्ट या किसी और फ्लेवर वाला पॉपकोर्न भी खा सकते हैं. (Image Credits - Pexels)
पीनट बटर और होल ग्रेन क्रैकर्स
8 / 8पीनट बटर और होल ग्रेन क्रैकर्स भी अच्छा स्नैक है. इसे थोड़ा सा भी खाया जाए तो पेट भर जाता है और स्वाद भी अच्छा आता है. आप चाहे तो घर पर ग्रोनोला बार बनाकर भी ला सकते हैं. (Image Credits - Pexels)



















