Tirupati Balaji Temple in Which State: तिरुपति बालाजी एक ऐसी जगह है जहां दिल को बहुत सुकून मिलता है और जिंदगी को देखने का नजरिया बदल जाता है. इसलिए इसे भारत के सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में गिना जाता है. यहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचते हैं. कहा जाता है कि यह दक्षिण भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और यहां की हवा में ही आस्था है. ऐसे में अगर आप भी यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो दिसंबर का महीना बेस्ट रहेगा. इस वक्त यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है और भीड़ भी कम रहती है. आप हमारे बताए गए टिप्स की मदद से सिर्फ 10 हजार में यहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 30 दिन में Hair Loss से लेकर Grey Hair तक से पाएं छुटकारा, अपनाएं Yogacharya Umang Tyagi का ये नुस्खा
तिरुपति बालाजी टूर पैकेज | Tirupati Balaji Temple Trip Planning
ट्रेन का टिकट बुक करें- सस्ते में ट्रिप प्लान करने के लिए ट्रेन बेस्ट ऑप्शन है. दिल्ली से तिरुपति जंक्शन के लिए आपको कई डायरेक्ट ट्रेन मिल जाएंगी. आप स्लीपर क्लास की सीट बुक कर सकते हैं, जिसका टिकट 450 से 900 के बीच आसानी से मिल जाएगा.
धर्मशाला बुक करें- तिरुमला और तिरुपति दोनों जगहों पर आपको धर्मशाला बुक करनी है. यहां पर आपको एक दिन का होटल 600 से 1000 के बीच आसानी से मिल जाएगा. हालांकि, आपको कम सुविधाएं मिल सकती हैं, लेकिन कमरे साफ-सुथरे जरूर मिलेंगे.
दर्शन करने के लिए ऑनलाइन टिकट- आप TTD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दर्शन करने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. ऑनलाइन आपको कई ऑफर्स मिलेंगे, जिसे अपनी सुविधा के हिसाब से बुक किया जा सकता है.
बस से करें सफर- आप तिरुपति घूमने के लिए लोकल बस का इस्तेमाल कर सकते हैं. बस का किराया बहुत ही सस्ता होता है. आप 50 से 100 रुपये में दूसरी जगह आराम से जा सकते हैं. अगर गाड़ी करेंगे तो आपके पैसे ज्यादा खर्च हो जाएंगे.
बजट फूड पॉइंट्स- खाने-पीने के लिए आप लोकल बजट फूड पॉइंट्स की तलाश कर सकते हैं. यहां पर आपको बहुत सारे ऐसे फूड आइटम्स मिल जाएंगे, जहां पर अच्छा खाना किफायती दामों पर मिल जाएगा.
शेयरिंग करें- अगर आप एक रात के लिए यहां जा रहे हैं और शेयरिंग के आधार पर रहते हैं, तो आपके पैसे बहुत ही कम खर्च होंगे और शेयरिंग के बाद आसानी से दर्शन करने के लिए भी जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Christmas Trip: क्रिसमस पर मिल रहा है परफेक्ट लॉन्ग वीकेंड, सिर्फ 1 छुट्टी लेकर ऐसे करें ट्रिप प्लान
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
47 mins agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 hr agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
5 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
5 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
6 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
7 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
9 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
21 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines