Christmas Trip: क्रिसमस पर मिल रहा है परफेक्ट लॉन्ग वीकेंड, सिर्फ 1 छुट्टी लेकर ऐसे करें ट्रिप प्लान 

Christmas Weekend Trip Planning: क्रिसमस के मौके पर ज्यादातर लोग बाहर जाना पसंद करते हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार क्रिसमस के दौरान भारत में कौन-सी जगहें हैं जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है तो यह गाइड आपके लिए ही है.

Christmas Long Weekend Trip

क्रिसमस ट्रिप की प्लानिंग ऐसे करें- Image Credit- news24

विज्ञापन

Christmas Long Weekend Trip: क्रिसमस साल का आखिरी त्यौहार है, जिसे बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. कुछ लोग क्रिसमस के साथ ही न्यू ईयर का ट्रिप प्लान करना शुरू कर देते हैं.  लेकिन क्या आपको पता है कि इस बार क्रिसमस पर ही लॉन्ग वीकेंड प्लान किया जा सकता है? आपको सिर्फ 1 छुट्टी लेनी होगी और बेझिझक ट्रिप प्लान करना होगा. यही मौका है जब आप साल भर की भागदौड़ और बिजी शेड्यूल के बीच ब्रेक लेकर अपने माइंड को रिफ्रेश कर सकते हैं. आप दोस्तों या अपने परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं. इस लॉन्ग वीकेंड में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां आप कम बजट और कम टाइम में भी मजेदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

क्रिसमस पर लॉन्ग वीकेंड ट्रिप | Christmas Weekend Trip Planning

कैसे प्लान करें लॉन्ग वीकेंड ट्रिप?

क्रिसमस ट्रिप की प्लानिंग सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर की जा सकती है. इस बार क्रिसमस 25 दिसंबर यानी गुरुवार के दिन पड़ रहा है. ऐसे में गुरुवार की छुट्टी लेकर 4 दिन का ट्रिप प्लान किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्रिसमस पर कैसे प्लान करें लॉन्ग वीकेंड ट्रिप?

क्रिसमस ट्रिप की प्लानिंग सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर की जा सकती है. इस बार क्रिसमस 25 दिसंबर यानी गुरुवार के दिन पड़ रहा है. ऐसे में गुरुवार की छुट्टी लेकर 4 दिन का ट्रिप प्लान किया जा सकता है.

घूमने के लिए जगह सेलेक्ट करें

क्रिसमस टाइम पर हर तरह की डेस्टिनेशन खूबसूरत लगती है, लेकिन हर जगह तो नहीं जाया जा सकता. आप हिल स्टेशन, बीच या सिटी ब्रेक जाने का प्लान कर सकते हैं. बेहतर है कि आप इस मौसम में मनाली, शिमला, पुडुचेरी या जयपुर जैसी जगहों को एक्सप्लोर करें.

विज्ञापन

होटल की बुकिंग एडवांस में करें

आप जहां भी जा रहे हैं, अभी से होटल बुक कर लें. फेस्टिव सीजन में होटल जल्दी फुल हो जाते हैं. आप हमेशा ऐसे होटल चुनें जो मार्केट, बीच या साइटसीइंग पॉइंट के पास हो. फ्री कैंसलेशन वाले ऑप्शन का भी ध्यान रखें, ताकि प्लान बदलें तो दिक्कत ना हो.

क्रिसमस इवेंट्स की लिस्ट देखें

हर शहर में 24–25 दिसंबर को खास इवेंट, कैफे पार्टी या चर्च कार्यक्रम होते हैं. ऐसे में आप जगह डिसाइड करते वक्त इस बात का ध्यान रखें. साथ ही, उनकी लिस्ट निकालकर अपनी ट्रिप का हिस्सा बनाएं, ताकि सफर और मजेदार हो जाए.  

विज्ञापन

बजट पर फिक्स करना ना भूलें

आप ट्रिप प्लान करते वक्त बजट पर फिक्स करना ना भूलें. पहले ही होटल, ट्रैवल, फूड और इवेंट्स का बेसिक बजट तैयार करें और फिर ट्रिप प्लान करें. इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपका खर्च कितना आने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ