Republic Day Recipe: 26 जनवरी को ब्रेकफास्ट में बच्चों को बनाकर दें तिरंगा पैनकेक, पहले से कर लीजिए तैयारी

Tiranga Pancake Recipe: अगर आप अपने बच्चों के लिए कुछ यूनिक बनाने की सोच रहे हैं तो आपको गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा थीम सेलेक्ट करनी होगी ताकि घर में भी देशभक्ति का माहौल सेट किया जा सके.

pancake

तिरंगा पैनकेक बनाने की आसान रेसिपी. Image Credit- News24

Tiranga Pancake Kaise Banaye: इस साल भारत 77वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करेगा. इस दिन भव्य परेड निकाली जाती है, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जाती हैं और भारत की रक्षा के लिए बलिदान देने वालों को याद किया जाता है. इस कार्यक्रम में पूरा देश लाइव प्रसारण के जरिया जुड़ता है और इसका हिस्सा बनता है. गणतंत्र दिवस घर या इंसान को देशभक्ति के जज्बे से भर देता है. इसलिए घर पर लोग खाने को भी हेल्दी और देशभक्ति से जुड़ा हुआ बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों के लिए कुछ यूनिक बनाने की सोच रहे हैं तो आपको तिरंगा थीम सेलेक्ट करनी होगी ताकि गणतंत्र दिवस का माहौल सेट किया जा सके. ब्रेकफास्ट के लिए तिरंगा पैनकेक एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. यह दिखने में अच्छा लगने के साथ-साथ खाने में स्वादिष्ट होता है. अगर आप भी इस रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो पहले ही इसे बनाने की तैयारी कर लें ताकि उसे तुरंत बनाया जा सके. 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा पैनकेक बनाने की आसान रेसिपी | Tiranga Pancake Recipe 

सामग्री 

  • मैदा या गेहूं का आटा- 1 कप 
  • दूध- 1 कप
  • चीनी या शहद- 5 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- चुटकी भर 
  • मक्खन या तेल- 2 चम्मच 
  • केसरिया रंग के लिए
  • गाजर का रस- 1 छोटा चम्मच 
  • हरे रंग के लिए पालक प्यूरी- 1 छोटा चम्मच 
  • सफेद रंग के लिए- सादा बैटर 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक रात पहले पैनकेक का बेस बैटर तैयार कर लें. बैटर के लिए एक कटोरी लें. 
  • इसमें मैदा, दूध, चीनी, शहद, बेकिंग सोडा और मक्खन डालें. अच्छी तरह से मिलाएं और बैटर को तिरंगा के हिसाब से तीन हिस्सों में बांट लें. 
  • गाजर का रस, पालक की प्यूरी और सादा बैटर अलग अलग कटोरियों में करके रखें. इससे आपको बनाने में बहुत ही आसानी हो जाएगी. 
  • केक बनाने के लिए एक पैन को गैस पर गर्म करने के लिए रखें और हल्का मक्खन डालें. फिर सफेद बैटर को डालकर पैनकेक बनाएं. 
  • इसी तरह से केसरिया रंग वाला पैनकेक तैयार करें और फिर आखिरी में हरे रंग का पैनकेक बनाएं. तीनों पैनकेक को प्लेट में तिरंगे के क्रम में रखें और ऊपर से शहद या ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: राजमा भिगोना भूल गए हैं तो कुकर में डालें अदरक का टुकड़ा, सिर्फ 3 सीटी में हो जाएगा काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ