Breakfast Recipe: सर्दियों में नाश्ते में बनाएं यह जादुई चीला, Blood Sugar कंट्रोल होने के साथ मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी

Healthy Breakfast Recipe: अगर सुबह नाश्ते में बनाने के लिए कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आपको न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है.

bajra palak chilla

आप सुबह का नाश्ता अच्छा और हेल्दी करें. Image Credit- News24

विज्ञापन

Palak Barja Chila Recipe: पूरे दिन एनर्जी से भरे हुए रहने के लिए जरूरी है कि आप सुबह का नाश्ता अच्छा और हेल्दी करें. इस मौसम में वैसे ही जिस्म सुस्त हो जाता है और हमारा कुछ भी काम करने का मन नहीं करता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप नाश्ते में बाजरा या पालक जैसे व्यंजन को शामिल करें. आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान में भी बाजरे को अच्छा माना गया है. इसकी तासीर गर्म होती है और पोषक तत्वों से भरपूर होती है. अगर इसे आयरन के साथ मिला दिया जाए तो फायदा दोगुना बढ़ जाता है. न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का कहना है कि अगर इसका चीला बनाकर खाया जाए तो फायदे दोगुना बढ़ जाते हैं और यह शुगर वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है. 

इसे भी पढ़ें- जनवरी में आ रही है शादी की सालगिरह? पति को खुश करने के लिए हाथों पर लगाएं अरेबिक मेहंदी, यहां से लें ट्रेंडी आइडियाज

विज्ञापन

बाजरा और पालक चीला की रेसिपी | Palak Barja Chila Recipe

सामग्री 

  • बाजरे का आटा- 3 कप 
  • दही- 1 कप 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ 
  • अदरक- 1 इंच का टुकड़ा या पेस्ट 
  • हरी मिर्च- 3
  • हरी शिमला मिर्च- आधी बारीक कटी हुई
  • पालक- 2 कप 
  • गाजर- 1 छोटी कद्दूकस की हुई 
  • हरा धनिया- 3 बड़े चम्मच 
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • तेल या घी- चीला सेंकने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर पालक को बारीक काटकर अच्छी तरह से धोकर रखें.
  • अब एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा और दही डालें. फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, पालक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. ध्यान रखें कि यह घोल डोसा के घोल से थोड़ा ज्‍यादा गाढ़ा होना चाहिए.
  • अब घोल को 10-15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख. ऐसा करने से बाजरा अच्छी तरह से फूल जाएगा और स्वाद भी अच्छा आएगा. 
  • इस दौरान लोहे के तवे को गैस पर गर्म करने के लिए रखें. फिर इस पर हल्का सा तेल लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से पकाएं. 
  • चीले के ऊपरी हिस्से पर थोड़े से सफेद तिल या हरा धनिया छिड़कें. यह दिखने में सुंदर लगेगा और स्वाद भी अच्छा आएगा. 
  • अब चीले को पलट दें, थोड़ा सा तेल या घी किनारे पर डालें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह पकने तक सेकें.
  • बस हो गया आपका काम, जिसे चाय के साथ सर्व किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- गुड़ में फंगस हो जाए तो क्या करें? अपनाएं ये स्टोरिंग हैक… डिब्बे में रखने के बाद भी नहीं होगा चिपचिपा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ