बिना जिम जाएं खुद को कैसे रखें फिट? जानें बेहतरीन टिप्स

Fitness Tips

Fitness Tips

विज्ञापन

Fitness Tips: आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन बिना मेहनत किए तो ये संभव ही नहीं हैं। फिट रहने के लिए आपको सिर्फ अपने खान-पान ही नहीं बल्कि अपने पूरे लाइफस्टाइल का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। हालांकि कुछ लोग जिम जाकर अपनी फिटनेस को मेंटेन रखते हैं, लेकिन कुछ लोग जिम जाने में भी आलस करते हैं। वहीं, कुछ लोगों के पास जिन जाने का समय ही नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बोठे कैसे खुद को फिट रख सकते हैं। चलिए जान लेते हैं…

बिना जिम जाए इस तरह रहे फिट

1. ज्यादा से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ें

अगर आप भी बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सीढ़ियां चढ़-उतर सकत हैं। दरअसल, दिन भर में जमा हुई कैलोरी को जलाने के लिए ये सबसे आसान तरीका होता है। इससके आपके पैरों को तो फायदा मिलता ही है। साथ ही ये पूरी शरीर के लिए बेहतर होता है। इसके करने से जोड़ो पर भी तनाव नहीं पड़ता है।

Advertisment

2. कम दूरी वाली जगह पर पैदल जाएं

अक्सर देखा जाता है कि कुछ दूर जाने के लिए भी लोग बाइक या स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। अगर आपको बहुत ज्यादा दूर नहीं जाना है तो आप पैदल चलकर जाएं। इससे आपके शरीर को लाभ होगा।

3. खड़े होकर काम करें

कहा जाता है कि ज्यादा बैठने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होती है। इसलिए जिन कामों को खड़े होकर किया जा सकता है, उन्हें खड़े होकर करें। ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

4. खाली टाइम पर डांस करें

अगर आपको डांस करने का शौक है तो यह भी आपकी हेल्थ के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। हर दिन कुछ मिनट तक डांस करने से हमारी बॉडी पर पॉजिटिव असर देखने को मिलता है।

विज्ञापन

5. अपने मील को सुधारे

फिट रहने के लिए सबसे जरूरी खान-पान होता है। शरीर के लिए प्रोटीन, विटामिंस, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्वों बहुत जरुरी होते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में मौसमी फल और सब्जियों को शामिल करें औ बाहर का खाना छोड़ दें और ओवरईटिंग से बचें।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ