Sugar Moisture Prevent Tips In Hindi: चीनी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है. इसलिए पूरे महीने की चीनी लोग लाकर रख देते हैं, लेकिन बरसात आते ही परेशानी काफी बढ़ जाती है. चीनी में नमी पैदा होने लगती है, जिससे उसमें चिपचिपाहट पैदा होने लगती है. हालांकि, अगर चीनी में केवल हल्की नमी है तो उसे सुखाकर दोबारा रखा जा सकता है. वहीं, अगर इसमें फंगस, कीड़े या बदबू आ रही है तो उसे तुरंत फेंक देना ही सही नहीं है. अगर ढेर सारी चीनी है तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए सही स्टोरेज आदतें अपनाकर आप चीनी को लंबे समय तक सूखा, साफ और इस्तेमाल करने लायक बना सकते हैं. बता दें, चीनी में फंगस लगने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर नमी पर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए चीनी को नमी और फंगस से बचाना चाहिए, ताकि लंबे वक्त तक इसे स्टोर किया जा सके.
इसे भी पढ़ें- इंडक्शन पर दूध गर्म करते वक्त लग सकता है करंट, अगर इन बातों का नहीं रखा ध्यान
क्या चीनी में सचमुच फंगस लग सकती है?
शुद्ध सफेद चीनी में पानी की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए उस पर सीधे फंगस लगना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, इसलिए अगर चीनी में नमी पहुंच जाए, पानी की बूंदें गिर जाएं या उसे लंबे समय तक खुले बर्तन में रखा जाए तो उसमें फंगस, कीड़े या गंदगी पनप सकती है. खासकर ब्राउन शुगर और गुड़ में नमी ज्यादा होने के कारण फंगस का खतरा बढ़ जाता है.
अगर चीनी में फंगस दिखे तो क्या करें?
अगर चीनी में हरे या काले रंग की फंगस दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज ना करें. इसका सेवन करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में आपको फंगस को चीनी से साफ करनी चाहिए या ज्यादा खराब होने पर फेंक देनी चाहिए. वहीं, जिस डिब्बे में चीनी रखी जाती है तो उसे गर्म पानी और साबुन से अच्छी तरह से धोकर सुखाएं. इसके बाद ही चीनी डिब्बे में करें और इस्तेमाल करने लायक बनाएं.
चीनी को चिपचिपा होने से कैसे बचाएं? | cheeni chipchipi hone se kaise bachaye
- चीनी को नमी से बचाने के लिए आप अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें. इससे चीनी में नमी नहीं आएगी और आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
- चीनी का डिब्बा गैस स्टोव, सिंक या ऐसी जगह से दूर रखें जहां भाप या पानी की आसानी से आने का खतरा हो.
- गीला या हल्का नम चम्मच भी चीनी में नमी पहुंचा सकता है, जिससे वह चिपचिपी होने लगती है.
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में पोहा और पराठे से हटकर बनाएं वेजिटेबल उत्तपम, हर कोई करेगा तारीफ
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
11 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
16 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
18 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
22 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines